{"_id":"6245f2a9fa9ef75e3a4d2bf8","slug":"case-against-nine-for-shooting-bjym-mandal-president-farrukhabad-news-knp688612496","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजयुमो मंडल अध्यक्ष को गोली मारने में नौ के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजयुमो मंडल अध्यक्ष को गोली मारने में नौ के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन
नवाबगंज। भाजयुमो मंडल अध्यक्ष को गोली मारने में पूर्व प्रधान सहित नौ लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जमीन पर कब्जा करने को लेकर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष व पूर्व प्रधान पति में विवाद हुआ था। इसके बाद फायरिंग व पथराव से इलाके में दहशत फैल गई थी। पूर्व प्रधान भी हमले में घायल हो गई थी।
थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी आकाश गुप्ता भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष हैं। उनका कस्बे में कोल्ड स्टोरेज व भट्ठा है। कोल्ड के पास जमीन पड़ी है। उस जमीन को लेकर आकाश का गांव नगला दुली की पूर्व प्रधान द्रोपा देवी के पति सुरेंद्र सिंह यादव से विवाद चल रहा है।
परिजनों ने बताया कि बुुधवार को सुरेंद्र सिंह यादव अपने भाई वीरेंद्र सिंह यादव, अरविंद सिंह यादव गुड्डू यादव, पूर्व प्रधान द्रोपा देवी व चार अज्ञात लोगों के साथ आकाश के कोल्ड स्टोरेज में पहुंचे।
विज्ञापन
आकाश कोल्ड स्टोरेज के अंदर ही थे। पूर्व प्रधान पति सहित सभी लोगों ने कोल्ड के अंदर आते ही फायरिंग कर व लाठी व रॉड से मारपीट शुरू कर दी। आकाश गोली लगने से घायल होकर गिर गया।
इधर, आकाश पक्ष के लोगों ने भी पथराव किया। इसमें पत्थर लगने से पूर्व प्रधान द्रोपा देवी घायल हो गई। सुरेंद्र सिंह यादव ने कोल्ड स्टोरेज की आमोनिया गैस का पाइप खोल दिया। गैस का रिसाव होने से कोल्ड में भगदड़ मच गई।
शोर सुनकर आकाश के परिजन व दोस्त मौके पर पहुंचे। इस पर यह लोग जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। आकाश को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसको रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने गुरुवार को पिता महेश चंद्र गुप्ता की तहरीर पर पूर्व प्रधान द्रोपा देवी, पति सुरेंद्र सिंह यादव, देवर वीरेंद्र सिंह यादव, अरविंद सिंह यादव , गुड्डू यादव व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया।
पुलिस ने एक आरोपी को पकड़कर बैठा लिया है। सीओ मोहम्मदाबाद राजवीर सिंह गौर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
लोहिया अस्पताल में इलाज करा रही पूर्व प्रधान द्रोपा देवी ने बताया कि वह बुधवार को गाय का दूध निकाल रही थी। तभी उसके पेड़ की डाली पर कोल्ड स्टोरेज के कर्मचारी ने बल्ब लगा दिया। विरोध करने पर गाली गलौज करने लगा।
कुछ देर में कोल्ड स्टोरेज मालिक आकाश गुप्ता सहित कई कर्मचारी व मजदूर आ गए। इन लोगों ने फायरिंग कर पथराव किया। जिसमें वह घायल हो गई। पुलिस ने इकतरफा कार्रवाई करते हुए उसके पति को हिरासत में ले लिया है।