फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   case against farmers for burning agricultural waste will be cancelled

पराली जलाने में दर्ज जिले के आठ किसानों के मुकदमे होंगे वापस

Thu, 16 Sep 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
case against farmers for burning agricultural waste will be cancelled
फर्रुखाबाद। खेतों में पराली जलाने के मामले में किसानों के खिलाफ दर्ज मुकदमे शासन के आदेश पर वापस होंगे। जिले के आठ किसानों को मुकदमों से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शासन से अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने पराली जलाने के मामले में किसानों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने का आदेश जारी किया है। इसमें कहा कि सरकार की मंशा है कि कोरोना महामारी के बीच जिन किसानों के खिलाफ पराली जलाने के आरोप में मुकदमे दर्ज हैं, उनका तत्काल निस्तारण किया जाए। जनपद में दर्ज मुकदमों का निस्तारण कराने के लिए ब्योरा मांगा है। जनपद में वर्ष
विज्ञापन

2019-20 में पराली जलाने के पांच मुकदमे दर्ज कराए गए थे। इसमें तहसील कायमगंज में चार और अमृतपुर में एक किसान के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। वर्ष 2020-21 में तीन मुकदमे दर्ज हुए थे। इसमें एक किसान तहसील कायमगंज और दो तहसील सदर के शामिल हैं। सात किसानों से जुर्माना वसूला गया था। उपकृषि निदेशक राजकुमार ने बताया कि जनपद में आठ किसानों के खिलाफ पराली जलाने के दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएंगे। शासन को किसानों का विवरण भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed