फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Case against 27 prisoners in 17 sections including robbery, rebellion

डकैती, बलवा सहित 17 धाराओं में 27 बंदियों पर मुकदमा

Mon, 08 Nov 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Case against 27 prisoners in 17 sections including robbery, rebellion
फर्रुखाबाद। जिला जेल में आगजनी व पथराव में पुलिस ने डकैती, बलवा सहित 17 धाराओं में 27 बंदियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमे में बड़ी संख्या में अज्ञात बंदियों को भी आरोपी बनाया गया है। बंदियों पर जेलर, डिप्टी जेलर सहित दो बंदीरक्षकों पर जानलेवा हमला करने व सरकारी मोबाइल छीनने का भी आरोप है।
विज्ञापन

जिला जेल के प्रभारी अधीक्षक जेलर अखिलेश कुमार ने रविवार देर रात फतेहगढ़ कोतवाली के गांव कुटरा निवासी बंदी कन्हैया, दीपक बाथम, फतेहगढ़ कोतवाली के गांव महरूपुर निवासी राजीव कुमार, शहर कोतवाली के लालगेट निवासी बंदी दिलीप, मोहल्ला बजरिया हरलाल निवासी अर्पित गुप्ता, मोहल्ला अंगूरीबाग निवासी शिवम उर्फ लल्लू, सातनपुर मंडी निवासी विक्की उर्फ बुटी, मदारवाड़ी निवासी सनी, गांव बंगसपुरा कोहना निवासी आसिफ उर्फ पड्डा, गांव मसेनी निवासी राहुल यादव, मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला सरदार खां निवासी मनोज शाक्य, हैवतपुर गढ़िया निवासी शिवम उर्फ छुआरा, मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव ईसेपुर के श्यामपाल, कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव जगन्नाथपुर निवासी सुग्रीव, कंपिल थाना क्षेत्र के गांव कादर दादपुर सराय निवासी दलवीर, गांव हकीकतपुर निवासी धर्मेश यादव, थाना मेरापुर के गांव नदौरा निवासी प्रदुम्मन, नवाबगंज निवासी बंदी रघुनंदन उर्फ पप्पू, गांव बमरूलिया निवासी प्रशांत दीक्षित, गांव मिलकिया पहाड़पुर निवासी गौरव, कायमगंज कोतवाली के गांव नगला मोती निवासी सतेंद्र, शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर तराई निवासी संजीव के अलावा जनपद कासगंज थाना सिढ़पुरा के गांव दहेली निवासी रिषी मिश्रा, जनपद शाहजहांपुर थाना मिर्जापुर गांव इसमाईलपुर पंखियाखेड़ा निवासी गुड्डू, जनपद बदायूं के बिनादर निवासी अनूप गौर, थाना दातागंज के गांव राजपुरा निवासी कृपाल उर्फ फक्कड़ सहित बड़ी संख्या में अज्ञात बंदियों के खिलाफ डकैती, बलवा, आगजनी सहित 17 गंभीर धाराओं में फतेहगढ़ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

इसमें आरोप लगाया कि रविवार सुबह यह सभी बंदी सरकारी संपत्ति की तोड़ फोड़ कर रहे थे। जेलर अखिलेश कुमार, डिप्टी जेलर शैलेश कुमार सोनकर के विरोध करने पर बंदियों ने सरिया, ईंटों से हमला कर मारपीट की। मारपीट में डिप्टी जेलर शैलेेश कुमार, बंदीरक्षक विकास, रजनी सहित कई लोग घायल हो गए। बंदियों ने सीसीटीवी कैमरे, चक्र कार्यालय, आरओ प्लांट, ट्राली कुर्सी मेजों में आग लगा दी। इसमें बाद अस्पताल में आग लगाकर औषधि को भी आग के हवाले कर दिया। आगजनी में लाखों रुपये की बैट्ररियां जल गईं। कोतवाल जय प्रकाश पाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed