{"_id":"67797337a08f9300f508f340","slug":"car-overturns-four-times-after-hitting-stone-in-fog-mlas-family-saved-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-119324-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: कोहरे में पत्थर से टकराकर चार बार पलटी कार, बचा विधायक का परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: कोहरे में पत्थर से टकराकर चार बार पलटी कार, बचा विधायक का परिवार
Sat, 04 Jan 2025 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sat, 04 Jan 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
, आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस पर क्षतिग्रस्त खड़ी एमएलसी प्रांशुदत्त द्विवेदी की कार।
- फोटो : , आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस पर क्षतिग्रस्त खड़ी एमएलसी प्रांशुदत्त द्विवेदी की कार।
फर्रुखाबाद। दिल्ली से फर्रुखाबाद लौट रही एमएलसी प्रांशुदत्त द्विवेदी की कार आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कोहरा होने के कारण पत्थर से टकरा गई। टक्कर लगने से कार चार बार पलटी। हालांकि हादसे में एमएलसी का परिवार व गनर बाल-बाल बच गए।
एमएलसी प्रांशुदत्त द्विवेदी के पिता डॉ. हरिदत्त द्विवेदी शुक्रवार रात करीब 12:30 बजे दिल्ली से बहू दिशा द्विवेदी, नातिन अनवी, निवि के अलावा गनर शीलू के साथ फर्रुखाबाद लौट रहे थे। चालक आकाश कुमार कार चला रहा था। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर इटावा के चौपला गांव के पास घना कोहरा होने के चलते कार सड़क के बीच में रखे पत्थर से टकरा गई। कार चार बार पलटते हुए सड़क के किनारे खड़ी हो गई। मार्ग दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
एमएलसी प्रांशुदत्त द्विवेदी ने बताया कि कोहरा अधिक होने के चलते चालक को पत्थर नहीं दिखाई दिया, जिससे टक्कर लगने से कार चार पर पलटा खाते हुए सीधी हो गई। भगवान की कृपा रही कि उनका पूरा परिवार बच गया। उन्होंने आशंका जताई कि लूटपाट के इरादे से बदमाशों ने पत्थर रखा होगा, क्योंकि टक्कर लगने के बाद गाड़ी के पास तीन-चार लोग आए भी थे।
विज्ञापन
बताया कि घटना के बाद यूपीडा में शिकायत भी दर्ज कराई है। कहा कि वह कार में नहीं थे। किसी कार्य के चलते वह दिल्ली से लखनऊ हवाई जहाज से निकल गए थे। परिवार के लोग कार से घर जा रहे थे।