{"_id":"69ebc5a9e43380c3650ef8d7","slug":"car-driver-arrested-for-stealing-old-womans-jewellery-sent-to-jail-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-141081-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: वृद्धा के जेवर पार करने में कार चालक गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: वृद्धा के जेवर पार करने में कार चालक गिरफ्तार, जेल भेजा
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। कस्बा के मोहल्ला शिवाजीनगर निवासी वृद्धा के जेवर पार करने में आरोपी चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने जेवर बरामद कर दिए। उसके खिलाफ कोतवाली में गैंगस्टर सहित 14 मामले दर्ज हैं।
मोहल्ला शिवाजी नगर निवासी शांति देवी जहानगंज क्षेत्र के गांव रतनपुर स्थित रिश्तेदारी में गई थीं। 17 अप्रैल को उनकी कार चला रहे मोहल्ला आजाद नगर निवासी अरमान उन्हें बुलाने गया। वापस आने के दौरान चालक ने उनकी पहनी हुई व पेंडेंट देखने के लिए लिया। इसके बाद शांति देवी ने सोने की चेन, पेंडेंट व अंगूठी अपनी बैग में रख ली। चालक ने बैग कार के आगे रख लिया था।
शांति देवी ने घर आकर 23 अप्रैल को बैग खोलकर चेन, पेंडेंट व अंगूठी देखी, तो शक होने पर उन्होंने सराफ की दुकान पर चेक कराई। सराफ ने जेवर नकली बताए। इस पर शांति देवी ने पास-पड़ोस के युवकों को घटना की जानकारी दी। युवकों ने चालक को पकड़कर धुनाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पूछताछ में चालक ने बताया कि उसने संकिसा सड़क स्थित सराफ की दुकान पर दो लाख 65 हजार रुपये चेन व पेंडेंट बेचा है।
विज्ञापन
शांति देवी के पुत्र अरुण कुमार की तहरीर पर पुलिस ने चालक अरमान के खिलाफ जेवर चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर जेवर भी बरामद कर लिए गए। शुक्रवार को उसका चालान कर जेल भेज दिया गया। आरोपी अरमान के खिलाफ मोहम्मदाबाद कोतवाली में चोरी व गैंगस्टर सहित 14 मामले दर्ज हैं।