{"_id":"64875dfbc6cee10c5b0a0307","slug":"car-driver-applied-brakes-bike-collided-from-behind-farrukhabad-news-c-12-1-agr1007-283289-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: कार चालक ने लगाया ब्रेक, पीछे से बाइक भिड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: कार चालक ने लगाया ब्रेक, पीछे से बाइक भिड़ी
विज्ञापन
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। बगुला को बचाने में कार चालक ने ब्रेक लगाई तो पीछे चल रही बाइक उसमें भिड़ गई। इससे बाइक चालक घायल हो गया। जबकि चालक कार लेकर भागने लगा। पीछा कर घायल ने कार रोकी तो विवाद होने लगा। पुलिस दोनों को थाने ले गई।
कन्नौज जिले के श्रीपुर गांव निवासी हनी पाल (25) रविवार सुबह करीब 10 बजे उन्नाव जिले के थाना असीवन के गांव राजेपुर भिंड निवासी सास क्रांति देवी को फर्रुखाबाद स्थित अस्पताल से दवा दिलाकर लौट रहा था। तभी रास्ते में नगला दाऊद के पास आगे चल रहे कार चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इस पर हनी की बाइक कार में घुस गई। उसके चोट लग गई। चालक कार लेकर भागने लगा। घायल ने पीछा कर कस्बा के गंगा गली पुलिया पर कार रोक ली। जहां दोनों पक्षों के बीच विवाद होने लगा।
मामले की सूचना पर पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश दोनों पक्षों को थाने ले आए। पूछताछ करने पर फर्रुखाबाद के मसेनी चौराहे निवासी कार चालक शुभम कटियार ने बताया कि बगुला बचाने को लेकर उसने कार में ब्रेक लगाई थी। तभी पीछे चल रही बाइक उसकी कार में भिड़ गई। बाद में पुलिस ने सभी को जाने दिया।