{"_id":"635d6f73e2f0261a187fb20f","slug":"car-collided-with-pickup-farrukhabad-news-knp725565899","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की टक्कर से कार सवार युवक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप की टक्कर से कार सवार युवक की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
गोलू की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
मोहम्मदाबाद। पिकअप की टक्कर से कार सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला पोहपी निवासी दीपचंद्र का 24 वर्षीय पुत्र गोलू दिल्ली में किराये पर कार चलाता था।
वह दिवाली पर कार से घर आया था। शनिवार रात वह दिल्ली वापस जाने की तैयारी में था।
गोलू गांव गढ़िया गनेशपुर निवासी उदयवीर (52) को कार में बैठाकर अलावलपुर गांव के पास पंप से सीएनजी भरवाकर गांव वापस आ रहा था।
अलावलपुर गांव के मोड़ पर मंदिर के निकट सामने से आ रही पिकअप ने कार में सीधी टक्कर मार दी। इससे कार चला रहे गोलू की मौके पर मौत हो गई। उदयवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक पिकअप छोड़कर भाग गया।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल उदयवीर को सीएचसी पहुंचाया और पिकअप को कब्जे में ले लिया।
हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उदयवीर को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। गोलू की मां सोमवती का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। गोलू के दो भाई व चार बहने हैं।