{"_id":"68fbcd0702c15ec8d10a3ad6","slug":"car-burnt-due-to-short-circuit-in-headlight-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-107737-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: हेडलाइट में शार्ट सर्किट से जली कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: हेडलाइट में शार्ट सर्किट से जली कार
Sat, 25 Oct 2025 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sat, 25 Oct 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
फोटो-22, पांचालघाट बंधा पर धू-धू कर जलती कार। संवाद
फर्रुखाबाद। हेडलाइट में हुए शार्ट सर्किट के बाद पांचाल घाट बंधा पर एक कार में आग लग गई। कार चालक समेत चार लोगों ने खिड़की से निकलकर जान बचाई।
आसपास के लोगों ने बालू, मिट्टी से बमुश्किल आग पर काबू पाया। दमकल के आने तक कार जल गई। कादरीगेट थाने के गांव अमेठी कोहना निवासी प्रदीप सिंह की कार धीमरपुरा के नेत्रपाल चलाते हैं। कार में गांव के ही कुंदन, सागर और अमेठी कोहना निवासी मिथुन सवार थे।
शाम करीब साढ़े छह बजे चालक नेत्रपाल दुर्वासा ऋषि आश्रम में काम करने वाले अपने पिता को लेने जा रहा था। बरेली-इटावा हाइवे से जैसे ही आश्रम की ओर कार मुड़ी कि हेडलाइट से चिंगारी निकलने लगी। नेत्रपाल ने कार को बंधे के नीचे उतारा। कार खड़ी कर बाहर निकलने का प्रयास किया, तो कार लॉक हो गई।
चालक और अन्य तीनों सवार चालक की ओर का शीशा तोड़कर बाहर निकले। उन्होंने बोनट खोलने का प्रयास किया, मगर सफलता नहीं मिली। तब तक आग ने तेजी पकड़ ली और टायर फट गए। इसके बाद पेट्रोल टैंक फटने की आशंका के चलते आसपास के लोग कार के पास नहीं गए।
विज्ञापन
सूचना के बाद दमकल के पहुंचने से पहले कार पूरी तरह जल गई। पांचाल घाट चौकी प्रभारी मोहित मिश्रा ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
जाम में फंसने से देर से पहुंची दमकल
पांचाल घाट पुल पर हरदोई डिपो की बस खराब हो गई। लिहाजा जाम में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। आग बुझाने जा रही दमकल भी उसी जाम में फंस गई। लिहाजा समय से न पहुंचने के चलते कार पूरी तरह जल गई।