{"_id":"6716c94571002a8652089b16","slug":"canteen-operator-attacked-and-stones-pelted-for-setting-up-shop-on-footpath-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-104230-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: फुटपाथ पर दुकान लगाने पर कैंटीन संचालक से मारपीट, पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: फुटपाथ पर दुकान लगाने पर कैंटीन संचालक से मारपीट, पथराव
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया जिला अस्पताल के मुख्य गेट के पास फुटपाथ पर लगी दुकान को नगर पालिका ने दो दिन पहले हटवा दिया। सोमवार को दुकानदार ने दोबारा सामान लगी, तो कैंटीन संचालक ने विरोध किया।
इस पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। कुछ युवकों ने ईंटें चलाईं और भाग गए। लोहिया अस्पताल के गेट के दक्षिण दीवार और यात्री प्रतीक्षालय के बीच में खाली जमीन पर पिछले साल कादरीगेट निवासी रूबी ने दुकान लगा ली थी। विभाग से अनुमति लेकर भगुआ नगला निवासी कुलदीप सिंह ने पत्नी गुंजन के नाम एक एनजीओ के मार्फत कैंटीन की स्वीकृति ले ली। उसका संचालन शुरू कर दिया। इसका एक गेट रूबी की दुकान के ठीक पीछे हैै। पहले भी दुकान हटाने को लेकर विवाद हुआ।
तीन दिन पहले नगर पालिका ने आवास विकास में अतिक्रमण हटाया, तो रूबी की दुकान भी हटवा दी गई। मौका पाकर कैंटीन संचालक ने कार खड़ी कर दी। सोमवार सुबह रूबी और उनके पुत्र अमित ने वहां दोबारा दुकान लगाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इस पर कैंटीन संचालक दंपती ने विरोध किया। दोनों में विवाद होने लगा। कुछ ही देर में कैंटीन संचालक की तरफ के कई लोग पहुंच गए। दुकानदार के साथ भी गई लोग आ गए। भीड़ में हाथापाई के बाद मारपीट हो गई। एक पक्ष के लोगों वहां पड़ी ईंटें उठाकर फेंक दीं। मारपीट में गुंजन के पेट में चोट लगना बताया जाता है।
करीब आधा घंटे तक विवाद के बावजूद अस्पताल में अस्थायी चौकी पर तैनात किए गए स्टाफ को पता तक नहीं लगा। कादरीगेट थाना प्रभारी आमोद कुमार सिंह ने बताया कि इसकी उन्हें जानकारी नहीं हैै। वह मामला दिखवाएंगे। फुटपाथ पर दुकान नहीं लग सकेगी।अ