फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Candle March removed tribute

कैंडल मार्च निकाल दी श्रद्धांजलि

Sun, 26 Apr 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Sun, 26 Apr 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
Candle March removed tribute

हिंदू जागरण मंच ने कैंडल मार्च निकालकर भूकंप से

विज्ञापन
नेपाल और भारत में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। रविवार को घुमना बाजार से हिंदू जागरण मंच ने कैंडल मार्च निकाला। मुख्यमार्गों से होता हुआ कैंडल मार्च जुलूस लालगेट फव्वारे पर पहुंचकर समाप्त हुआ।

इस दौरान भूकंप में घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई। जिलाध्यक्ष राघवदत्त मिश्र, नगर मंत्री रोहित माथुर, दिव्यांशु मिश्रा, शीलेष यादव, राजदीप गुप्ता, राहुल भाटिया, किशन शर्मा, मोनू श्रीवास्तव, राज शाक्य, सौरभ शाक्य, विशाल शाक्य, अभय कुमार भी मौजूद रहे।

उधर, भारतीय जनता युवा मोर्चा ने रविवार को टाउनहाल स्थित गांधी प्रतिमा के निकट शोकसभा आयोजित की। नगर अध्यक्ष संजू शर्मा ने कहा कि भूकंप से नेपाल में हजारों लोगों मौत हुई है।

इस दौरान भूकंप से नेपाल और भारत में मरे लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की गई। नगर महामंत्री अंकित पाठक, नगर उपाध्यक्ष दीपेश पांडेय, विकास पाठक, हर्षित मिश्रा, अखिल अग्निहोत्री और अमित शाक्य मौजूद रहे।

जनतंत्र क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक रविवार को महादेवी वर्मा मूर्ति के सामने स्थित कार्यालय में हुई। इसमें नेपाल में भूकंप से मरे लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष उत्तम कुमार मिश्र, प्रदेश सचिव उमेश सिंह तोमर, मेहंदी हसन, नरेंद्र कुमार, विकास गुप्ता, धर्मपाल सिंह, सावित्री जौहरी, वंदना वर्मा, रजनी दीक्षित, सरिता दुबे, गीता भारद्वाज, रामकिशोर शर्मा, कन्हैयालाल, रामनरायन मिश्र, जितेंद्र अवस्थी, उमेश सिंह तोमर और पृथ्वीनरायन भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed