{"_id":"5c699ffdbdec226bbc6572eb","slug":"candle-blew-rebars-and-was-stoned-march-six-injured-in-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंडल मार्च में चलीं सरिया व हुआ पथराव, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंडल मार्च में चलीं सरिया व हुआ पथराव, छह घायल
Sun, 17 Feb 2019 11:25 PM IST
मनोज कुमार
farrukhabad
farrukhabad
Published by: मनोज कुमार
Updated Sun, 17 Feb 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राटगंज में कैंडल मार्च निकालने के दौरान पटाखा छुड़ाने पर लाठी-डंडे और सरिया चलीं। इसके बाद जमकर पथराव हुआ। मारपीट में पिता-पुत्र समेत छह लोग घायल हो गए। एक पक्ष के घायल ने कोतवाली में जमकर हंगामा किया। पुलिस ने उसे लोहिया अस्पताल भिजवाया। वहीं, भाजपाइयों ने सिटी हॉस्पिटल में हंगामा किया।
ग्राटगंज मोहल्ला निवासी अरविंद गुप्ता उर्फ राजू की पत्नी अनुराधा के मुताबिक रविवार शाम को मोहल्ले में बच्चे कैंडल मार्च निकाल रहे थे। इसी दौरान किसी ने आतिशबाजी छुड़ा दी। इसको लेकर मोहल्ले के मुन्नालाल के पुत्र गोविंद और अरविंद गुप्ता के बीच विवाद होने लगा। मोहल्ले का ईशान, गोविंद के पक्ष में आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे, सरिया चलने के साथ पथराव होने लगा। मारपीट में अरविंद गुप्ता उर्फ राजू, उनके बेटे प्रियांशु, गोविंद, ईशान सहित छह लोग घायल हो गए। सूचना पर कोतवाली का फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस एक पक्ष से सगीर और मतीन निवासी खटकपुरा को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंची। इसी दौरान घायल ईशान भी कोतवाली पहुंच गया। उसने अरविंद गुप्ता पर गले से सोने की चेन तोड़ने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। उसने अपने कपड़े उतार दिए और मोबाइल भी तोड़ डाला। जैसे-तैसे पुलिस ने उसे समझाकर लोहिया अस्पताल भेजा।
अनुराधा ने बताया कि मारपीट में उनके पति व बेटा प्रियांशु घायल हो गए। वहीं, गोविंद की बहन ज्योति सक्सेना ने बताया कि कैंडल मार्च के दौरान किसी ने पटाखा छुड़ा दिया तो अरविंद गुप्ता उसके भाई गोविंद को गालियां देने लगे। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। ईशान आदि भाई को बचाने आए तो हमलावरों ने उन्हें भी पीटना शुरू कर दिया। उधर, अरविंद गुप्ता उर्फ राजू व उनके पुत्र प्रियांशु को देखने सिटी हॉस्पिटल पहुंचे भाजपा नेताओं ने हंगामा करते हुए पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। कोतवाली में सीओ सिटी रामलखन सरोज भी पहुंच गए।