{"_id":"64dfadbd22cf25fd85054d44","slug":"bypassing-the-rules-there-is-a-glut-of-students-in-pharmacist-internship-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-1935-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: नियम दरकिनार, फार्मासिस्ट इंटर्नशिप में छात्रों की भरमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: नियम दरकिनार, फार्मासिस्ट इंटर्नशिप में छात्रों की भरमार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। सीएमओ कार्यालय में नियमों को दरकिनार कर फार्मासिस्ट छात्रों को इंटर्नशिप कराया जा रहा है। अस्पतालों में क्षमता से अधिक छात्र भेज दिए गए। वहीं गत वर्ष के छात्रों के आवेदन अभी फाइलों में दबे हैं जबकि इस दौरान आने वाले छात्रों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
फार्मासिस्ट छात्राें के इंटर्नशिप में मनचाहा अस्पताल पाने के लिए छात्राें से अवैध वसूली का खेल धड़ल्ले से रहा है। इन दिनों सीएमओ कार्यालय में छात्राें की लाइनें लगी रहती हैं। गत सप्ताह रुपये लेते वीडियो वायरल होने पर लिपिक राजवीर सिंह को निलंबित किया जा चुका है। हालात यह हैं कि सभी सीएचसी में क्षमता से अधिक छात्र भेजे जा रहे हैं। एक फार्मासिस्ट की मानें तो सीएचसी में पहले फार्मासिस्ट पर चार व शेष अन्य फार्मासिस्ट दो-दो छात्राें को प्रशिक्षण दे सकते हैं।
हकीकत यह है कि सीएचसी बरौन में तीन फार्मासिस्टों पर 22 छात्राें को और सिविल अस्पताल लिंजीगंज में भी तीन फार्मासिस्टों पर 20 से अधिक छात्र सीएमओ कार्यालय से इंटर्नशिप के लिए भेजे जा चुके हैं। अभी भी छात्र भेजे जा रहे हैं। जो छात्र संपर्क करता है उसे सुविधा शुल्क के हिसाब से मनचाही सीएचसी पर भेज दिया जाता है जबकि गत वर्ष के 15 छात्राें के आवेदन फाइलों में दबे हैं। इनमें एक छात्र की तो एडीएम ने सिफारिश की थी, उसे भी सुविधा शुल्क न मिलने से नहीं भेजा गया।
विज्ञापन
पटल प्रभारी सुधीर शर्मा ने बताया कि उन्होंने एक सप्ताह से पटल संभाला है। अभी तक कोई पत्रावली उन्हें सौंपी नहीं गई है, इससे किस अस्पताल में कितने छात्र भेजे गए, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। उन्होंने अपने कार्यकाल में 23 छात्रों को बरौन, नवाबगंज, कायमगंज, कमालगंज व फतेहगढ़ सीएचसी पर भेजा है।
जिम्मेदार की सुनें
कार्यालय के बाहर इंटर्नशिप छात्रों की सीटें फुल होने का नोटिस चस्पा करा दिया है। छात्र दो माह बाद संपर्क करें। गत वर्ष के आवेदन लंबित होने के संबंध में वह जानकारी करेंगे। इस बैच का प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद नए छात्रों को प्रशिक्षण के लिए सीएचसी पर भेजा जाएगा।
डॉ.अवनींद्र कुमार, सीएमओ