फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   busnessman me khuff

दिन में हुई डकैती की वारदात से खौफजदा हैं व्यापारी

Sun, 12 Jan 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
busnessman me khuff
कायमगंज। नगर के भीड़भाड़ वाले इलाके में रहने वाले तंबाकू व्यापारी जैनेंद्र अग्रवाल उर्फ मामा को घर में बंधक बनाकर लूट की घटना के बाद वहां काफी व्यापारी पहुंचे। व्यापार मंडल कंछल गुट के संरक्षक लक्ष्मीनारायन अग्रवाल, मनोज कौशल, संजय गुप्ता व बंसल गुट के उमेश गुप्ता सहित तमाम व्यापारी पहुंचे। व्यापारियों के चेहरे पर खौफ नजर आ रहा था। लोग घर में भी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उनका कहना था दिन में हुई वारदात चिंता का विषय है। कहना था कि कार्ड देने के बहाने या किसी और काम से आकर कोई ऐसी घटना कर सकता है। व्यापारियों ने जल्द खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन

एसपी ने लिया घटनास्थल का जायजा, जल्द खुलासे का भरोसा
देर शाम एसपी डॉ. अनिल मिश्रा ने घटना स्थल का जायजा लिया। उन्होंने व्यापारी की पत्नी पुष्पा देवी से घटना के बारे में विस्तार से जानकारी ली। साथ ही उन्होंने बताया कि काफी पहले इस घर से दो बार चोरी भी हो चुकी है। एसपी ने जल्द खुलासा करने का भरोसा दिया है। इसके अलावा पूर्व पालिका अध्यक्ष मिथलेश अग्रवाल ने भी जाकर हालचाल लिए।
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने फोटोग्राफी कर लिए नमूने
कायमगंज। मोहल्ला चिलौली पठान निवासी जैनेंद्र अग्रवाल उर्फ मामा के घर बंधक बनाकर रिवाल्वर की दम पर हुई लूटपाट के मामले में देर शाम घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम पहुंची। टीम के एसआई सुरेंद्र सिंह व धर्मेंद्र, सचिन ने मौके की फोटोग्राफी की। साथ ही सेफ, दरवाजे के कुंडे आदि के नमूने लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed