फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Businessmen protest against merchants

व्यापारियों के खिलाफ बिजली कर्मी लामबंद

Wed, 28 Feb 2018 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 28 Feb 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
Businessmen protest against merchants
dharna - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 शहर के लिंजीगंज बाजार में बकाएदारी में मीटर उखाड़ने पर एसडीओ और टीम के साथ हुई मारपीट के दूसरे दिन विरोध में बिजली अधिकारी और कर्मचारियों ने डिवीजन कार्यालय में धरना-प्रर्दशन किया। र्मचारी संगठन के नेताओं ने कहा कि यदि व्यापारी की तहरीर पर अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई तो जिले की बिजली आपूर्ति ठप कर दी जाएगी। अधीक्षण अभियंता, एक्सईएन और एसडीओ ने कलक्ट्रेट पहुंच कर डीएम को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को लिंजीगंज बाजार में एसडीओ राहुल बाबू कटियार और उनकी टीम के साथ व्यापारी सत्यप्रकाश व उसके परिजनों ने मीटर उखाड़ने पर मारपीट कर दी थी। इसकी रिपोर्ट एसडीओ ने शहर कोतवाली में दर्ज कराई। व्यापारी  सत्यप्रकाश की पत्नी ने एसडीओ और उनकी टीम के खिलाफ घर में घुस कर मारपीट, तोड़फोड़ की तहरीर दी, इसमें अन्य आरोप भी लगाए थे। व्यापारी नेताओं ने व्यापारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने का दवाब बनाया। इसकी जानकारी मिलने पर बुधवार को बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी संघ व्यापारी नेताओं के विरोध मं लामबंद हो गया। सभी कार्यालयों में ताला डालकर मैदान में अधिकारी और कर्मचारी नेताओं ने धरना प्रदर्शन किया। इसमें अधिकारी और कर्मचारी नेताओं ने कहा कि एसडीओ और टीम के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज की गई तो जिले की बिजली आपूर्ति बाधित कर दी जाएगी। करीब एक घंटा प्रदर्शन करने के बाद अधीक्षण अभियंता एसके मिश्रा, एक्सईएन शहरी पंकज अग्रवाल, एसडीओ राहुल बाबू कटियार डीएम से मिलने गए। इन्होंने डीएम को ज्ञापन दिया। इसमें कहा गया कि व्यापारी सत्यप्रकाश गुप्ता पर करीब 13 लाख रुपये की बकाएदारी है। मीटर उखाड़ने पर एसडीओ और टीम के साथ मारपीट कर दी गई। व्यापारी नेता संजीव मिश्रा, कमलेश गुप्ता व अन्य व्यापारी नेता क्रास एफआईआर दर्ज करवाने का दवाब बना रहे है। संजीव मिश्रा उर्फ बाबी पर करीब 4 लाख रुपये बिजली का बकाया है। उनको वसूली न हो, इस कारण दवाब बना रहे है। दो दिन पूर्व मनोज शाक्य का 1.79 लाख बकाएदारी में कनेक्शन काटने पर व्यापारी नेता संजीव मिश्रा ने कनेक्शन न काटने का दवाब बनाया था। अधिकारियो ने डीएम से क्रास एफआईआर न कराने और आरोपियों की गिरफ्तारी कराए जाने की मांग की है। धरना प्रदर्शन के दौरान अधीक्षण अभियंता एसके मिश्रा, एक्सईएन ग्रामीण रमेश चंद्रा, एक्सईएन कायमगंज जीएस कशेरवाल, एक्सईएन शहरी पंकज अग्रवाल, एक्सईएन मीटर सुनील कुमार, एसडीओ राहुल बाबू, एसडीओ अविनाश कुमार, एसडीओ आरके वर्मा, एसडीओ शरद प्रताप, एसडीओ अरविंद कुमार, कर्मचारी नेता सुधीर गुप्ता, सभी जेई व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


कैश काउंटर बंद होने से भटके उपभोक्ता
फर्रुखाबाद। एसडीओ राहुल बाबू कटियार के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में बुधवार को डिवीजन कार्यालय में कैश काउंटर व अन्य सभी पटल बंद रहे। कैश काउंटर बंद होने के कारण बिजली का बिल जमा करने आए उपभोक्ताओं को बिना बिल जमा  किए वापस लौटना पड़ा। करीब 10 लाख से अधिक बिजली का बकाया कैश काउंटर बंद होने के कारण जमा नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन



कई बार हो चुकीं मारपीट की घटनाएं
फर्रुखाबाद। बिजली चेकिंग में बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ मारपीट की घटनाएं कई बार हो चुकी है। कभी जेई को बंधक बनाकर पीटा गया तो कभी एसडीओ को कार्यालय में घुस कर दबंगों ने पीटा। कुछ मामलों में विभागीय अधिकारियों ने भी समझौता कर लिया तो कुछ की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। एक माह पूर्व शहर के मोहल्ला में बिजली चेकिंग करते जेई अमित शर्मा को बंधक बनाकर पीटा गया था। इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने मोहल्ले में छापेमारी कर बकाएदारोें के मीटर उखाड़ कर जब्त कर लिए थे। एक सप्ताह पूर्व कंपिल के एक गांव में जेई को ग्रामीणों को घेर लिया और उनके साथ मारपीट की, इसके बाद गांव के बाहर तक खदेड़ दिया था। इसमें जेई ने मारपीट की बजाए बिजली चोरी की 11 ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसडीओ राहुल बाबू कटियार को पिछली साल कुछ दबंग युवकों ने कार्यालय में घुस कर पीटा था। एक बसपा नेता ने कार्यालय मेें मारपीट कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed