फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Businessman accused of misdeed with retarded child

फर्रुखाबाद: व्यापारी पर मंद बुद्धि बच्ची से दुष्कर्म करने का आरोप, पुलिस कर रही मामले की छानबीन

Fri, 04 Oct 2019 09:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 04 Oct 2019 09:24 PM IST
विज्ञापन
Businessman accused of misdeed with retarded child
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
फर्रुखाबाद में कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 9 वर्षीय मंद बुद्धि बालिका को बहलाकर गोदाम में ले जाकर उससे दुष्कर्म करने का आरोप तंबाकू व्यापारी पर लगाया गया है। मां व पिता बेटी को लेकर कोतवाली पहुंचे। पिता ने व्यापारी के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। क्षेत्र के एक गांव की बच्ची दोपहर को घर से निकली। आरोप है कि गांव का एक 60 वर्षीय व्यापारी उसे बहलाकर अपनी तंबाकू गोदाम में ले गया। वहां बच्ची के साथ उसने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


तलाशते हुए बच्ची की मां गोदाम की ओर पहुंची तो बेटी को गोदाम से निकलते देखा। बच्ची ने घटना की जानकारी दी तो उसकी मां व अन्य परिजन शाम को उसे लेकर कोतवाली पहुंचे। बच्ची के पिता ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची के वस्त्र खून से सने थे। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। परिजनों का कहना है बालिका मंद बुद्धि है। बताते चलें कि व्यापारी के तीन पुत्र हैं। वह पढ़ाई व अलग-अलग क्षेत्र में काम कर रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक जेपी शर्मा ने बताया कि जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed