{"_id":"5ee64c5c8ebc3e433c612d09","slug":"business-board-executive-declared-farrukhabad-news-knp5655186177","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापार मंडल के अध्यक्ष, महामंत्री ने घोषित की कार्यकारिणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापार मंडल के अध्यक्ष, महामंत्री ने घोषित की कार्यकारिणी
विज्ञापन
बैठक में पास-पास बैठे व्यापारी नेता।
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापार मंडल की कार्यकारिणी घोषित
फर्रुखाबाद। उप्र उद्योग व्यापार मंडल (युवा) के जिलाध्यक्ष विशाल दुबे एवं जिला महामंत्री गुंजन अग्निहोत्री ने कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। इस बैठक की न तो परमीशन ली गई और न ही सोशल डिस्टेंस का पालन किया गया।
व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष अरुण प्रकाश तिवारी उर्फ ददुआ, जिलाध्यक्ष संजीव मिश्रा उर्फ बॉबी व जिला महामंत्री प्रमोद गुप्ता के नेतृत्व में नाला मछरट्टा पर कांच वाला मंदिर में युवा शाखा को विस्तार दिया गया।
इसमें रवि शुक्ला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नन्हें शर्मा, संजय गुप्ता, मोहित व भरत दुबे को उपाध्यक्ष, सौरभ मिश्रा कोषाध्यक्ष, अरुण सक्सेना, गोविंद कश्यप, पीयूष गुप्ता को जिला मंत्री, आशीष गुप्ता संगठन मंत्री और मीडिया प्रभारी का जिम्मा संजीव वर्मा को सौंपा गया। प्रांतीय उपाध्यक्ष और जिलाध्यक्ष ने स्वीकृति प्रदान की।
विज्ञापन
व्यापार मंडल ने इस बैठक की कोई परमीशन नहीं ली थी। यही नहीं निर्धारित पांच लोगों की बजाय बैठक में 25-30 लोग एकत्रित हुए। सोशल डिस्टेंस का भी कोई पालन नहीं किया गया। नखास चौकी प्रभारी बलराज भाटी ने कहा कि परमीशन नहीं थी। उन्हें ज्यादा लोग होने की सूचना मिली है। मामले की जांच कर रहे हैं। यदि अधिक लोग होंगे, तो कार्रवाई करेंगे।