फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   bus,roadways,farrukhabad news

अब फर्रुखाबाद से जयपुर के लिए बस सेवा शुरू

Sun, 05 Jun 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
bus,roadways,farrukhabad news
फर्रुखाबाद। जयपुुर जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। शनिवार से फर्रुखाबाद के लिए तीन नईं बसें जयपुर के लिए चलने लगी हैं। इनमें एक जनरथ सेवा भी शामिल है। इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

स्थानीय बस स्टैंड से राजस्थान के जयपुर के लिए रोडवेज की कोई भी सीधी बस सेवा नहीं थी। इसलिए यात्री यहां से आगरा जाते थे और वहां से जयपुर के लिए दूसरी बस पकड़ते थे। डग्गामार बसों से भी यात्रा करनी पड़ती थी।
विज्ञापन

यहां करीब 18 डग्गामार बसें रोज जयपुर जाती थीं, पर इन दिनों डग्गामार बसों के संचालन पर लगाम लगने से यात्रियों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई। ऐसे में रोजाना रोडवेज बस स्टैंड पर जयपुर के यात्री परेशान होते थे। डिपो के पास कोई भी परमिट न होने की वजह से एआरएम ने आगरा एआरएम से वार्ता की। इससे आगरा डिपो ने तीन बसें शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह साढ़े छह और शाम साढ़े पांच बजे सामान्य बस सेवा मिलेगी। इसके अलावा शाम सात बजे ताज डिपो की एसी बस जयपुर के लिए फर्रुखाबाद रोडवेज स्टैंड से रवाना होने लगी है। इससे यात्रियों को खासी सहूलियत मिली है। अभी तक शाहजहांपुर, गोला, हरदोई की एक-एक और जयपुर डिपो की दो बसें आती थीं।

इनमें बैठने के लिए स्थान नहीं बचता था। बस स्टैंड से नई सेवा शुरू होने से यात्रियों को राहत मिली है। प्रभारी एआरएम एससी शंखवार ने बताया कि आगरा डिपो की तीनों बसें शनिवार से फर्रुखाबाद बस स्टैंड से रवाना होने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed