फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bus overturned to save tempo, 15 injured

टेंपो को बचाने में बस पलटी, 15घायल

Fri, 17 Sep 2021 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Bus overturned to save tempo, 15 injured
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त रोडवेज से घायलों को निकालते लोग। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। दिल्ली जा रही फर्रुखाबाद डिपो की बस शुक्रवार रात शमसाबाद क्षेत्र में टेंपो को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराकर खाई में पीट गई। हादसे में 15 लोग घायल हो गए। इसमें बस चालक समेत चार की हालत गंभीर है, उन्हें सैफई रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद डिपो की बस रात में 40 से अधिक सवारियां लेकर दिल्ली जा रही थी। रात करीब 9:10 बजे शमसाबाद क्षेत्र के गांव हजियांपुर में मंदिर पास कायमगंज की ओर से आ रहा टेंपो को बचाने के प्रयास मेें बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर खाई पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीखपुकार मच गई। शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

सूचना पर थानाध्यक्ष दिग्विजय सिंह, तहसीलदार कायमगंज प्रदीप कुमार, एसडीएम सुनील कुमार यादव व कायमगंज कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। चालक अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका एक हाथ कट गया और पैर कट गए। घायलों को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल भेजा गया। देर रात डीएम ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। उधर, बस को खाई से निकालते समय सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। राजेपुर के गांव कंचनपुर सबलपुर निवासी यात्री संजीव कुमार, हरिहरपुर निवासी दीपा, शहर की शिवानी, बाग लकूला निवासी बसंती व उसका भाई पंकज आदि यात्री अपना सामान ढूंढते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में ये हुए घायल
जहानगंज क्षेत्र के गांव जैतपुर निवासी अंजली(19), शसमसाबाद के गांव नगला नान निवासी राजकुमार(45), राजेपुर के गांव सबलपुर निवासी पिंकी (28), उनका पुत्र वंश (8), पुत्री जाह्नवी (10), देवरानी पूर्णिमा(20) , उसका बेटा शिवाय (2), सास उमा देवी, संजीव, मैनपुरी के गांव कुसमरा निवासी बस चालक अभिषेक, परिचालक कादरीगेट निवासी ब्रजगोपाल, शाहजहांपुर जिले के गांव अल्लागंज निवासी नन्हें पुत्र बाबूरा, टेंपो चालक गांव असगरपुर निवासी पवन, हरदोई के हरपालपुर थाना क्षेत्र के गांव रम्पुरा निवासी अजीत घायल हो गए।

एडीएम व एसडीएम पहुंचे लोहिया अस्पताल
दुर्घटना की सूचना मिलते ही लोहिया अस्पताल में शहर के सभी चौकी प्रभारियों की फोर्स के साथ ड्यूटी लगा दी गई। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने घायलों को तत्काल उपचार दिलाने के लिए 8 लेखपालों को अस्पताल भेजा। इसके साथ ही अपर जिलाधिकारी विवेक श्रीवास्तव, एसडीएम सदर अनिल कुमार ने मौके पर जाकर घायलों का उपचार कराया। इसके साथ एडीएम ने स्वास्थ्य कर्मियों की एक टीम घटनास्थल के लिए भेजी। इससे मौके पर घायलों का उपचार किया जा सके।

रोडवेज बस में घयाल हुए युवक को स्ट्रेचर से इमरजेंसी में ले जाते पुलिस कर्मी। संवाद

रोडवेज बस में घयाल हुए युवक को स्ट्रेचर से इमरजेंसी में ले जाते पुलिस कर्मी। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी कक्ष में घायलों का इलाज करते डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी। संवाद

लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी कक्ष में घायलों का इलाज करते डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में बेड पर लेटी पिंकी व बच्चा शिवाय का इलाज करता स्वास्थ्य कर्मी। संव?

लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में बेड पर लेटी पिंकी व बच्चा शिवाय का इलाज करता स्वास्थ्य कर्मी। संव?- फोटो : FARRUKHABAD

लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर बैठा घायल संदीप। संवाद

लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर बैठा घायल संदीप। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed