फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Burn ward's AC broken, burnt patients in distress

Farrukhabad News: बर्न वार्ड के एसी खराब, झुलसे मरीज बेहाल

Mon, 01 Apr 2024 05:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
Burn ward's AC broken, burnt patients in distress
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में लगे एसी खराब हैं। आग से झुलसने के बाद भर्ती मरीज गर्मी से बेहाल हैं। शाम होते ही उमस से बचने के लिए खिड़की खोलते ही मच्छरों की भरमार होती है। पांच-पांच दिन तक चादरें न बदलने से मरीज गंदगी में लेटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बर्न वार्ड की स्थिति बेहद खराब है। इस वार्ड में आग से झुलसे मरीजों को जल्द लाभ पहुंचाने में ठंडक और सफाई अहम है, मगर यह दोनों ही भगवान भरोसे हैं। मंगलवार को एक कमरे में जनपद एटा थाना अलीगंज गांव नगला गुलरिया निवासी वेदपाल का डेढ़ साल का पुत्र विक्रांत, कायमगंज के मीरपुर निवासी कौशल का चार साल का पुत्र साहिल भर्ती था। इस कमरे में लगे दो एसी की लाइटें जल रही थीं, मगर कूलिंग नहीं थी।
विज्ञापन

लिहाजा कमरे में उमस भरी थी। दूसरे कमरे में मेरापुर थाने के गांव नगला खरा के राजेश की पुत्री मोहिनी (14) और कमालगंज के गांव रम्पुरा के राजेश की पत्नी ममता (45) भर्ती थीं। यह दोनों मरीज छह-छह दिन से भर्ती हैं। इस कमरे में लगे दोनों एसी बंद हैं। वार्ड ऊपरी तल पर होने की वजह से गर्मी से लोग बेहाल रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेडों की चादरें भी पांच-पांच दिन से नहीं बदली जाती हैं। शाम ढलने पर उमस से बचने के लिए यदि खिड़की खोलते हैं, तो मच्छरों की भरमार हो जाती है। इससे रात में सोना भी हराम हो जाता है। सफाई की सही व्यवस्था न होने से संक्रमण फैलने की आशंका बनी रहती है।
----------
खरीदकर लाए मच्छरदानी, कर्मी ने की अभद्रता
वेदपाल डेढ़ साल के बच्चे के लिए बाजार से मच्छरदानी खरीदकर लाए। मगर अन्य मरीज रात भर परेशान रहते हैं। विक्रांत की दादी सत्यवती ने बताया कि शनिवार रात दिक्कत की जानकारी दी, तो कर्मचारी अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगे। रात भर गर्मी से दिक्कत होती है। कोई सुनने वाला नहीं है।

------
कई-कई घंटे गायब रहती बिजली
दिन और रात में कई-कई घंटे बिजली गुल रहती है। इस दौरान जनरेटर नहीं चलता। लिहाजा पंखे भी नहीं चल पाते। इससे झुलसे लोगों के शरीर में अधिक जलन रहती है।
--------
-एसी खराब होने की उन्हें जानकारी नहीं है। एसी की सफाई होनी है। अभी चलाएंगे, तो मरीजों को ठंड अधिक लगेगी। फिर भी वह दिखवाकर चालू करवा देंगे। चादरें रोजाना बदलवाई जाएंगी।
-डॉ. राजकुमार गुप्त, सीएमएस,लोहिया जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed