फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Burn cable box, electricity of 190 villages

केबल बक्सा जला, 190 गांवों की बिजली गुल

Sun, 12 Mar 2017 10:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Sun, 12 Mar 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
Burn cable box, electricity of 190 villages
electricity - फोटो : अमर उजाला
33/11 विद्युत उपकेंद्र शमसाबाद को ट्रांसमिशन से गई 33 हजार लाइन का केबल बक्सा जलने से करीब 190 गांवों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर अवर अभियंता मौके पर पहुंचे और केबल बक्से की मरम्मत कराने का काम शुरू किया। विद्युत उपकेंद्र से चंद कदमों की दूरी पर 33 हजार लाइन का केबल बक्सा है।
विज्ञापन


फाल्ट आने से रविवार सुबह केबल बक्सा जल गया। इससे शमसाबाद उपकेंद्र के फीडरों से ग्रामीण इलाकों में होने वाली बिजली सप्लाई बंद हो गई। बिजली न आने पर गांव के लोगों ने अवर अभियंता को जानकारी दी। जेई ने लाइनमैन को भेज कर चेक कराया तो पता चला कि केबल बक्सा जल गया है। इसकी जानकारी एसडीओ को देकर केबल बक्सा की मरम्मत कराने का काम शुरू किया गया। जेई एसके सिंह ने बताया कि केबल बक्सा ठीक कराया जा रहा है। होली पर ग्रामीणों को बिजली सप्लाई दी जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed