फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bumper reward for roadways staff on Diwali

दिवाली पर रोडवेज स्टाफ को बंफर ईनाम

Mon, 21 Oct 2019 07:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
Bumper reward for roadways staff on Diwali
फर्रुखाबाद रोडवेज अड्डे पर खड़ी बसें। - फोटो : FARRUKHABAD
परिवहन निगम अपने कर्मियों पर इस बार इनामों की बंपर बारिश करेगा। बीती साल से धनराशि में 15 फीसदी से अधिक की वृद्धि की गई है। किसी भी रूट पर 65 प्रतिशत से अधिक लोड है, तो यात्रियों के लिए बस भेजी जाएगी। 65 फीसदी लोड फैक्टर का मतलब है कि संबंधित रूट की बस 65 फीसदी भरकर जा रही हो।
विज्ञापन

दिवाली पर प्रोत्साहन अवधि 25 अक्तूबर से तीन नवंबर तक रखी गई है। यदि कोई चालक-परिचालक नौ दिन लगातार ड्यूटी करता हैं, तो 3150 रुपये और 10 दिनों के लिए चार हजार रुपये इनाम मिलेगा। कार्यशाला कर्मियों को 10 दिन ड्यूटी करने पर 1200 रुपये तथा नौ दिन करने पर एक हजार रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
विज्ञापन

शासन की ओर से प्रोत्साहन राशि घोषित होने से चालक-परिचालक अवकाश पर नहीं जाएंगे, लिहाजा इसका सीधा फायदा दूरदराज से त्योहार करने घर आने वाले यात्रियों को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस हजार रुपये दे सकेंगे आरएम
निगम ने क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) के लिए 10 हजार रुपये की स्वीकृति दी हैै। क्षेत्रीय समिति की संस्तुति पर उत्कृष्ट काम करने वाले कर्मियों को इनाम स्वरूप ये रकम दे सकेंगे।

सभी रूट पर तैयार मिलेंगी बसें: एआरएम
एआरएम अंकुर विकास ने बताया कि बसों को कार्यशाला में तेजी से ठीक किया जा रहा है। कोशिश है कि कोई भी बस रास्ते में खराब न हो। कहा कि हर रूट के लिए बस रोडवेज परिसर में तैयार रहेगी। लोड फैक्टर 65 प्रतिशत होने पर तुरंत दूसरी बस लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed