फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bullies shot uncle and nephew in protest against molestation

Farrukhabad News: छेड़छाड़ के विरोध में दबंगों ने चाचाभतीजे के मारी गोली

Sat, 15 Jun 2024 01:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Bullies shot uncle and nephew in protest against molestation
फर्रुखाबाद। छेड़छाड़ के विरोध में दबंगों ने चाचा-भतीजे के गोली मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाली में दो घंटे तक चाचा-भतीजे बैठे रहे, लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। यूपी 112 ने चाचा-भतीजे को गांव में छोड़ा था। उसके बाद घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायल चाचा व भतीजे का लोहिया अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली कायमगंज के एक गांव निवासी ग्रामीण के घर पर गुरुवार रात अन्नप्रासन्न का कार्यक्रम चल रहा था। डीजे पर परिवार की महिलाएं व युवतियां नाच रही थीं। थाना कंपिल क्षेत्र के गांव नगला धनी निवासी अमन घर के बाहर चक्कर काट रहा था। अमन ने कुछ दिन पहले ग्रामीण की भतीजी से छेड़छाड़ की थी। इस मामले में 29 मई को तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी। इसको लेकर ग्रामीण के परिजनों ने अमन से विरोध जताया।
विज्ञापन

अमन गाली गलौज कर वहां से चला गया। ग्रामीण का भाई अपने भतीजे के साथ रात में ही कोतवाली पहुंचे और गुहार लगाई। चाचा-भतीजे दो घंटे तक कोतवाली में बैठे रहे, लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की। चाचा भतीजे ने अकेले गांव जाने से इन्कार कर दिया। ऐसे में दोनों को यूपी 112 पुलिस ने गांव में पहुंचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाचा-भतीजे खेत में जाकर लेट गए। उसी दौरान दबंग वहां पहुंचे। उन्होंने चाचा-भतीजे को गोली मार दी। चाचा के कंधे में गोली लगकर आरपार हो गई। भतीजे के घुटने में गोली लगी। घटना के बाद हमलावर वहां से भाग गए। जानकारी पर परिजनों ने दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। घटना के बाद कोतवाल कायमगंज व सीओ एसके सिंह सीएचसी पहुंचे। घटनाक्रम के बारे में जानकारी की। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने चाचा भतीजे को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने ग्रामीण की तहरीर पर गांव नगलाधनी निवासी बृजमोहन, प्रदीप, अमन, अब्दुल रहमानपुर निवासी राजेश, नियाजू नगला निवासी नेकसे के खिलाफ हत्या प्रयास व बलबा के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ कायमगंज एसके सिंह ने बताया कि डीजे पर डांस को लेकर हुए विवाद में चाचा-भतीजे को गोली मार दी गई थी। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed