फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bullies shot shopkeeper, fellow Gambhir

दबंगई में कपड़े न देने पर दुकानदार पर हमला, फायरिंग में घायल

Fri, 24 Jan 2020 06:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
Bullies shot shopkeeper, fellow Gambhir
लोहिया में भर्ती अस्मित कटियार। - फोटो : FARRUKHABAD
उधार कपड़े न देने की खुन्नस में दबंगों ने एक दुकानदार को रास्ते में घेरकर गोली मार दी। छर्रे उसके सिर पर लगे हैं। वहीं साथी को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। दिन दहाड़े हुई वारदार से शहर में हड़कंप मच गया। घायलों को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आईजी के शहर में होने पर पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली के मसेनी निवासी स्व. अशोक कटियार के पुत्र अस्मित कटियार (25) की मसेनी चौराहे पर ही कपड़े की दुकान है। शुक्रवार की दोपहर वह दोस्तों के साथ दो बाइकों से भोलेपुर जा रहे थे। जैसे ही लोको रोड पर पहुंचे वहां मौजूद कुछ दबंगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि उन्होंने दबंगई दिखाते हुए गालीगलौज कर दी।
विज्ञापन

विवाद बढ़ता देख उसने भागने की कोशिश की तो दबंगों ने लाठी-डंडों व तमंचों की बटों से हमला कर दिया। भागते ही दो फायर कर दिए। इससे भगदड़ मच गई। गोली के छर्रे अस्मित के सिर में जा लगे। इससे वह लहूलुहान हो गया। उसका साथी अंकित पुत्र नरेंद्र सिंह भी घायल हो गया। दोनों घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार के घायल होने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग अस्पताल जा पहुंचे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कटियार भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। घायल अस्मित ने बताया कि आरोपी नगला मसेनी के दबंग हैं। बताया कि उनकी मसेनी चौराहे पर कपड़े की दुकान है।
बीते दिनों दबंग कपड़े लेने आए। उन्होंने उधारी में कपड़े देने से इनकार कर दिया। इस पर वह धमकी देकर चले गए थे। उसी के चलते उन्होंने जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद से तनाव है। फतेहगढ़ कोतवाल जसवंत सिंह ने बताया कि घायल गोली मारने का आरोप लगा रहे हैं। अभी तहरीर नहीं आई है। जांच की जा रही है। बाद में कार्रवाई की जाएगी।

दबंगों को आईजी का भी नहीं था खौफ
दबंगों के हौसले इतने बुलंद हैं कि आईजी मोहित अग्रवाल के शहर में होने के बावजूद उन्होंने दिन दहाड़े घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस आईजी के आवभगत में लगी थी और दबंग घटना को अंजाम दे रहे थे। पुलिस अपनी नाकामी छिपाने के लिए फायरिंग की घटना को भी काफी हल्के में ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed