फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bullies fired at Pritam Nagla, incident captured in CCTV

Farrukhabad News: प्रीतम नगला में दबंगों ने की फायरिंग, घटना सीसीटीवी में कैद

Fri, 20 Dec 2024 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Bullies fired at Pritam Nagla, incident captured in CCTV
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला प्रीतम नगला में दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। एक पक्ष ने हवाई फायरिंग कर दी। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम सतेंद्र जाटव व उसके पड़ोसी के बीच विवाद हो गया। सतेंद्र ने फायरिंग कर दी। फायरिंग होने से भगदड़ मच गई। आसपास के लोगों ने दरवाजे बंद कर लिए। घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। आसपास के लोगों से भी घटना जानकारी की। फायरिंग करने वाला युवक मौके से भाग गया। सतेंद्र जाटव निवासी प्रीतम नगला ने पड़ोसी अमन पुत्र धर्मवीर, सोनू व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि अमन व सोनू आए दिन शराब पीकर गालीगलौज करते हैं। अमन व सोनू अपने एक अज्ञात साथी के साथ आया और गालीगलौज करने लगा। शोर-शराबा करने पर दरवाजा पीटने लगा। बाहर आने पर हमलावरों ने लाइसेंसी बंदूक तान दी। फायरिंग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने अमन, सोनू व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed