फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bullet stuck in the jaw of the villager injured in the firing, sent to higher center on the third day

Farrukhabad News: गोलीकांड में घायल ग्रामीण के जबड़े में फंसी गोली, तीसरे दिन हायर सेंटर भेजा

Tue, 18 Mar 2025 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 18 Mar 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Bullet stuck in the jaw of the villager injured in the firing, sent to higher center on the third day
कमालगंज/फर्रुखाबाद। होली के दिन आखत डालने जा रहे परिवार के लोगों पर फायरिंग के दौरान गोली से घायल राहगीर ग्रामीण को तीसरे दिन हायर सेंटर रेफर किया गया। गोलीकांड में महिला व बालक समेत छह लोग घायल हुए थे। वहीं बहुजन आर्मी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ने अस्पताल पहुंच कर घायलों से बातचीत की। उन्होंने पांच दिन में आरोपियों की गिरफ्तार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन




थाना क्षेत्र के बीबीपुर में शुक्रवार दोपहर को होली पर्व पर रंग खेलने के दौरान जितेंद्र उर्फ पप्पू कटियार का शराब के नशे में गांव राजीव जाटव से गाली गलौज को लेकर विवाद हो गया था। शाम करीब पांच बजे होलिका दहन स्थल पर आखत डालने जाते समय रास्ते में जितेंद्र उर्फ पप्पू कटियार, उसके पुत्र सोम व शिवम ने राजीव के परिवार पर से फायरिंग कर दी थी।
विज्ञापन

गोली लगने से राजीव (35), उसका चचेरा भाई प्रभात (13) पुत्र नीलेश, भाभी बीना (35) पत्नी चंद्रपाल व आखत डालकर घर जा रहे गांव के ही ओमप्रकाश (45), उसका भाई जयप्रकाश उर्फ मंगने (40) व भतीजा शिवा (16) पुत्र जयप्रकाश लहूलुहान हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------



एक्सरे न हो पाने से जबड़े में फंसी रही गोली

ओमप्रकाश के दाहिनी ओर जबड़े में 3 गोली फंसी होने से हालात गंभीर बनी थी। सभी घायलों को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था। सोमवार को ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने गोलीकांड में घायल ओमप्रकाश को हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं अन्य घायलों का उपचार चल रहा है।
----------------
एक्सरे न हो पाने की वजह से रेफर नहीं किया जा सका। छुट्टी की वजह से एक्सरे बंद था। सोमवार को एक्सरे होने के बाद रेफर किया है।
- अशोक प्रियदर्शी, सीएमएस लोहिया अस्पताल, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed