फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   budha mahotsava in farrukhabad

बुद्धम् शरणम् गच्छामि...

Sun, 16 Oct 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Sun, 16 Oct 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
budha mahotsava in farrukhabad
बौद्ध स्तूप पर पूजन करते अनुयायी। - फोटो : अमर उजाला
बुद्ध महोत्सव में रविवार को दक्षिण कोरिया के भंते मुनीम ने भगवान बुद्ध के स्वर्गलोक जाकर धम्म दीक्षा देने का प्रकरण सुनाया और धम्मपाठ व पंचशील के सिद्धांतों पर चर्चा की। संकिसा के महत्व को बताया। इसके अलावा बुद्धम् शरणम् गच्छामि...जयघोष के साथ धम्म यात्रा निकाली गई। भंते मुनीम ने कहा कि भगवान बुद्ध ने स्वर्ग जाकर धम्म दीक्षा दी थी। वे स्वर्ग से नीचे संकिसा में इसी स्तूप पर उतरे थे।
विज्ञापन


भगवान बुद्ध के दाएं ओर इंद्र और बाएं ओर ब्रह्मा जी थे, इसलिए संकिसा वह स्थान है जहां धरती और आसमान का मिलन होता है। ऐसा पृथ्वी पर दूसरा स्थान नहीं है। संकिसा में स्वर्ग का आनंद मिलता है। भंते धम्म पाल ने कहा कि संकिसा विश्व का आठवां वह स्थान है जिसका विशेष महत्व है। प्रभुदयाल ने बताया कि बुद्ध महोत्सव में 600 लोगों ने बौद्ध धर्म को अपनाया।
विज्ञापन


इस दौरान कर्मवीर शाक्य, भंते प्रज्ञाशील, भंते गुणसागर, भंते गुणानंद, भंते चेतसिक बौद्ध, टी प्रसाद, डा. नवल किशोर, सुदेश शाक्य, इटावा सदर विधायक रघुराज शाक्य आदि मौजूद रहे। इधर, संकिसा में स्तूप पर भगवान हनुमान और बिसहरी देवी का मंदिर बना है। रविवार को सनातन धर्मी बिसहरी देवी की पूजा अर्चना करने पहुंचे। इन्होंने बिसहरी देवी के जयकारे लगाए। स्तूप के पास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए। पुलिस कर्मियों ने पांच-पांच व्यक्तियों को मंदिर में पूजा करने जाने की अनुमति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed