फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   budh

धम्म यात्रा के साथ कौमुदी महोत्सव का समापन

Sat, 20 Nov 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
budh
ंकिसा में मंदिर में पूजा करते आयोजक सुनील दत्त शाक्य व होरी लाल शाक्य। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
संकिसा। बौद्ध तीर्थ स्थल में दो दिन से चल रहे कार्तिक कौमुदी महोत्सव का धम्म यात्रा के साथ समापन हुआ। इस मौके पर हुई सभा में मुख्य अतिथि व पूर्व कैबिनेट मंत्री, जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष बाबाू सिंह कुशवाहा ने कहा कि यदि हमारी सरकारी बनती है तो बौद्ध धर्म के रीति रिवाजों से विवाह करने वालों और भगवान बुद्ध की प्रतिमा लगाने वालों को आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन

महोत्सव में शाम चार बजे धम्म यात्रा शुरू हुई। यात्रा में 200 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया।
श्रद्धालुओं ने ड्रोन कैमरों की निगरानी में स्तूप की परिक्रमा की। इसके बाद बौद्ध मंदिर में अगरबत्ती, मोमबत्ती जलाकर पाली भाषा में बुद्ध की वंदना की। कालेज परिसर में हुई सभा बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि हमारे समाज के साथ कोई नहीं है। बेटियों से दुष्कर्म होता है, उन्हें मारकर फेंक दिया जाता है। बौद्ध रीति रिवाजों से शादी करने पर वर को 20 तथा वधू को 30 हजार रुपये दिए जाएंगे। पंचशील का घंटी बजाकर जाप करने पर 500 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। कहा कि आप सबी वोट की ताकत दो, हम आपको अधिकारी देंगे।इस मौके पर आयोजक सुनील दत्त शाक्य, डॉ. धम्मपाल महाथैरो, सुरेश बौद्ध आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बौद्ध स्तूप पर पिछले माह हुए बवाल के चलते बेरीकेडिंग की गई थी। धम्मयात्रा में शामिल लोग भी पूरी तरह से भक्तिभाव में ही व्यस्त दिखे। महोत्सव आयोजकों को पुलिस ने कोई विवाद न करने की सख्त हिदायत दी थी।

संकिसा में धम्म यात्रा में शामिल लोग। संवाद

संकिसा में धम्म यात्रा में शामिल लोग। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed