{"_id":"676b1bf5508a2a571d044747","slug":"bsp-workers-upset-at-amit-shahs-words-pac-deployed-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-104887-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: अमित शाह के बोल पर बिफरे बसपा कार्यकर्ता, पीएसी रही तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: अमित शाह के बोल पर बिफरे बसपा कार्यकर्ता, पीएसी रही तैनात
Wed, 25 Dec 2024 07:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 25 Dec 2024 07:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। केंद्रीय गृहमंत्री की ओर से सदन में दिए भाषण को संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का अपमान बताते हुए, बसपा ने अन्य संगठनों के सहयोग से प्रदर्शन किया। नारेबाजी करके दो बार कलक्ट्रेट कूच करने का प्रयास किया। रोकने पर सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। इस दौरान कलक्ट्रेट जाने में नाकाम रहने पर एडीएम को ज्ञापन दिया।
बसपा जिलाध्यक्ष विनोद गौतम, रामरतन गौतम, विजय भाषण, नागेंद्र पाल सिंह जाटव आदि के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता मंगलवार सुबह करीब 11 बजे फतेहगढ़ स्थित डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर एकत्रित हुए। नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने गृहमंत्री पर बाबा साहब का अपमान करने का आरोप लगाया।
बसपाइयों ने दो बार फतेहगढ़ कलक्ट्रेट कूच करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने सख्ती के साथ रोक दिया। गुस्सा बढ़ते देख एसडीएम सदर रजनीकांत पांडेय ने पीएसी बुलवा ली। इस पर बसपा और भारतीय संविधान सुरक्षा संगठन के पदाधिकारी जेएनवी रोड पर धरने पर बैठ गए। एसडीएम ने काफी समझाने का प्रयास किया। दोपहर करीब एक बजे उन्होंने एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
ज्ञापन में कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री ने बाबा साहब के प्रति अमर्यादित, उपहासपूर्ण शब्दों का प्रयोग किया। यह अशोभनीय, असंवेदनशील व जातिवादी मानसिकता को प्रदर्शित करता है। इससे बहुजन समाज के आत्मविश्वास में ठेस पहुंची है। धरना प्रदर्शन में सुरक्षा संगठन के जिलाध्यक्ष श्याम दयाल बौद्ध, कन्हैया लाल, देवराज सिंह, हरिओम, अजय कुमार, रघुवीर सिंह, सुनील कुमार, किशन कुमार रहे।

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद