{"_id":"6157530e8ebc3e62985f683b","slug":"bsp-leader-anupam-dubey-accused-of-getting-bainama-done-in-a-fake-manner-farrukhabad-news-knp655727517","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा नेता अनुपम दुबे पर फर्जी तरीके से बैनामा कराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा नेता अनुपम दुबे पर फर्जी तरीके से बैनामा कराने का आरोप
विज्ञापन
फर्रुखबाद। बसपा नेता अनुपम दुबे व उनके भाई सहित चार लोगों पर नेत्रहीन ग्रामीण को पेंशन दिलाने के बहाने बुलाकर फर्जी तरीके से जमीन का बैनामा कराने का आरोप लगा है। मामले की शिकायत एसपी से की गई है। एसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
जनपद मैनपुरी के थाना बेवर के गांव नवीगंज निवासी सत्यदेव ने शुक्रवार को एसपी अशोक कुमार मीणा को प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि उसके पिता राम प्रकाश नेत्रहीन थे। पिता को मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव सहसापुर निवासी बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे, उनके भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन, रामफल व गांव नवीगंज निवासी अजय कुमार पेंशन दिलाने के बहाने बुला ले गए। मैनपुरी में फर्जी तरीके से पिता से रामफल के नाम पर नवीगंज की जमीन का बैनामा 28 अप्रैल 2004 को करवा लिया।
इसकी जानकारी होने पर शिकायत की थी। इस पर इन लोगों ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी थी। इसकी वजह से पिता की मौत हो गई। सत्यदेव ने आरोप लगाया कि वह भयभीत है। एसपी अशोक कुमार मीणा ने इस मामले में जांच कराने और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई का भरोसा दिया है।