{"_id":"61799cf0303ace012d1a263d","slug":"bsp-leader-14-will-keep-his-side-against-rasuka-farrukhabad-news-knp660797816","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा नेता 14 को रासुका के खिलाफ रखेंगे अपना पक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा नेता 14 को रासुका के खिलाफ रखेंगे अपना पक्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। बसपा नेता 14 नवंबर को रासुुका के खिलाफ अपना पक्ष रखकर दलीलें देंगे। उनकी ओर से रासुका के संबंध में भेजा गई प्रत्यावेदन की फाइल एडवाइजरी कमेटी के पास नहीं पहुंची थी। इसके चलते पूरी बहस भी नहीं हो सकी थी।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कसरट्टा निवासी बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे ठेकेदार इंस्पेक्टर व शमीम हत्याकांड में मैनपुरी जिला जेल में निरुद्ध हैं। 26 सितंबर को फतेहगढ़ कोतवाल जय प्रकाश पाल ने बसपा नेता के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की थी। रासुका का नोटिस उसी दिन मैनपुरी जेल जाकर बसपा नेता को तामील करवा दिया गया था। बसपा नेता ने रासुका के संबंध में 615 पन्नों के प्रत्यावेदन की फाइल आठ अक्तूबर को जिला जेल प्रशासन मैनपुरी को रिसीव करवा दी थी। मंगलवार को रासुका में वीडियो कांफ्रेंसिंग से एनआईसी के कार्यालय में सुनवाई की गई।
एडवाइजरी कमेटी ने प्रत्यावेदन की फाइल नहीं मिलने की बात कही थी। इस पर बसपा नेता ने फाइल आठ अक्तूबर को ही भेजने की बात कही थी। फाइल को लेकर डीएम व एसपी की ओर से सफाई दी गई। एडवाइजरी कमेटी ने रासुका पर सुनवाई को लेकर 14 नवंबर की तारीख मुकर्रर कर दी है। इस दिन बसपा नेता अपने सहायक सौरभ उपाध्याय के साथ मिलकर रासुका पर अपनी दलीलें देंगे। इसके बाद डीएम व एसपी एडवाइजरी कमेटी को रासुका लगाने की वजह से अवगत कराएंगे।