फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   BSL-2 lab running from Katia, no electricity connection

कटिया से चल रही बीएसएल-2 लैब, बिजली कनेक्शन नहीं

Wed, 12 Jan 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
BSL-2 lab running from Katia, no electricity connection
लोहिया अस्पतला में बनी लैब। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। कोरोना की आरटीपीसीआर जांच के लिए लोहिया अस्पताल में खोली गई बीएसएल-2 लैब चोरी की बिजली से चल रही है। अभी तक लैब के लिए बिजली कनेक्शन नहीं लिया गया है। कटिया में बार-बार फाल्ट होने से लैब की मशीन बंद हो जाती हैं। इससे नमूनों की जांच में भी दोगुना समय लग रहा है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना की आरटीपीआर जांच के लिए लाखों रुपये की लागत से बीएसएल-2 लैब खोली गई है, जिससे मरीजों को जांच रिपोर्ट कम समय में मिल सके। लैब में नमूनों की जांच भी की जा रही है, लेकिन अभी तक लैब में बिजली कनेक्शन नहीं हुआ है।
विज्ञापन

इससे यह लैब चोरी की बिजली से चल रही है। नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. सर्वेश यादव ने बताया कि उन्होंने बिजली विभाग में कनेक्शन के लिए आवेदन किया था, लेकिन अभी तक कनेक्शन नहीं दिया गया। इससे कटिया डालकर लैब चलाई जा रही है। कटिया में बार-बार फाल्ट होने से नमूनों की जांच में दोगुना समय लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय से लैब के कनेक्शन के लिए जानकारी मांगी गई थी। इसके लिए निवेश मित्र पोर्टल पर आवेदन करने के लिए कहा था। इसकी करीब 89 हजार रुपये फीस भी बताई गई थी, लेकिन अभी तक आवेदन नहीं किया गया। जब आवेदन ही नहीं किया तो कनेक्शन कहां से होगा। -आरबी यादव, अधिशासी अभियंता विद्युत नगरीय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed