फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   BSA got the disturbance, recommendation to remove Center Administrator

बीएसए को मिली गड़बड़ी, केंद्र व्यवस्थापक हटाने की संस्तुति

Mon, 20 Mar 2017 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Mon, 20 Mar 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
BSA got the disturbance, recommendation to remove Center Administrator
जीआईसी फतेहगढ़ के बाहर लाइन में खड़े परीक्षार्थी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
यूपी बोर्ड हाईस्कूल की गणित की परीक्षा में बीएसए संदीप चौधरी ने अहिल्याबाई होल्कर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हाथीपुर बरौन में कई गड़बड़ी पकड़ीं। उन्होंने नकल की आशंका पर केंद्र व्यवस्थापक को हटाने की संस्तुति डीआईओएस से की है। वहीं, हाईस्कूल में प्रारंभिक गणित में 1704 में 310 व गणित में 18211 में 3187 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे, जबकि गृह विज्ञान में 8804 में 1338 छात्राएं अनुपस्थित रहीं। पहली पाली में हाईस्कूल में कुल 4835 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

 
बीएसए सुबह 8:30 बजे अहिल्याबाई होल्कर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हाथीपुर बरौन परीक्षा केंद्र पर पहुंचे तो गणित के अध्यापक यशवीर सिंह को यहां कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी करते मिले। चपरासी से लेकर अन्य सभी कक्ष निरीक्षक ड्यूटी के दौरान इसी स्कूल के थे।
विज्ञापन


जबकि जिलाधिकारी की बैठक में निर्देश दिए गए थे कि परीक्षा के दौरान दूसरे स्कूलों का स्टाफ लगेगा। केंद्र व्यवस्थापक के पास कंट्रोल कक्ष में कई अलग-अलग रोलनंबर के पेपर पाए गए। उन्होंने डीआईओएस को जानकारी देते हुए केंद्र व्यवस्थापक को हटाने की संस्तुति की।  
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी को एसएसएसबी इंटरकालेज बहोरिकपुर में गृह विज्ञान के पेपर में इसी विषय की टीचर मधु शर्मा कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी करते मिलीं। केंद्र व्यवस्थापक को निर्देश देकर शिक्षक को कार्यमुक्त कराया गया।

डीआईओएस कमलेश बाबू को पंडित जवाहरलाल नेहरु इंटरकालेज जरारी में एक छात्र के पास से परीक्षा कक्ष के अंदर मोबाइल मिला। मोबाइल जब्त कर लिया गया है। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक व आंतरिक सचल दल को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है।


एसकेएम इंटरकालेज मोहम्मदाबाद रोड नवाबगंज के प्रबंधक अवधेश मिश्रा ने मंडलायुक्त को शिकायती पत्र भेजकर परीक्षा में नकल रोकने के लिए तैनात किए गए दो लेखपालों पर 25 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है।

प्रबंधक का कहना है कि उनसे खुलेआम नकल कराने की बात कहते हुए रुपये मांगे गए हैं। रुपये न देने पर झूठी रिपोर्ट देकर उन्हें फंसाने की धमकी दी है। लेखपाल ने केंद्र व्यवस्थापक व कार्यालय के स्टाफ से भी अभद्रता की है।

उधर, डीआईओएस का कहना है कि शिकायती पत्र अभी नहीं मिला है। न ही मामले की जानकारी है। शिकायती पत्र मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। बोर्ड परीक्षा के दौरान अव्यवस्थाएं हावी हैं।

श्रीफिरोजगांधी जनता इंटर कालेज में आंतरिक सचल दल परीक्षा दे रहे छात्र-छात्राओं की तलाशी ले रहा था, जबकि कमरा नंबर चार में अंधेरा था। बिजली का इंतजाम न होने से परीक्षार्थियों को परेशानी हो रही थी। केंद्र व्यवस्थापक सत्यप्रकाश ने बताया कि लाइट चली गई है, जिससे अंधेरा है। जनरेटर नहीं है। पंडित जवाहरलाल नेहरू इंटर कालेज जरारी में छात्र एक-दूसरे की कापी लेकर नकल करते नजर आए।

छात्राओं को पास-पास बिठाया गया था। केंद्र व्यवस्थापक राजेंद्र शर्मा ने बताया कि कई बार बाहर जमा भीड़ को भगाने का प्रयास किया गया, लेकिन लोग मानते नहीं हैं। फोन पर पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाई गई पर सुरक्षा नहीं बढ़ी।

चौधरी दुलारे सिंह हायर सेकेंड्री स्कूल गदनपुर राजेंद्रनगर में गणित विषय की परीक्षा में बच्चे जो बाक्स लेकर पहुंचे, उसके कवर में गणित से संबंधित कई फार्मूले (सूत्र) प्रिंट थे। चेकिंग के दौरान बाक्स को कमरे के बाहर रखवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed