फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Brothers were shot, villager died

भाइयों में गोली चली, ग्रामीण की गई जान

Tue, 07 Sep 2021 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Brothers were shot, villager died
लोहिया अस्पताल में घायल महेश चंद्र को स्ट्रेचर से ले जाते पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। कुशलपुर में जमीन के विवाद में दो भाइयों के परिवारों में गाली गलौच के बाद फायरिंग हो गई। रास्ते से निकल रहे एक वृद्ध ग्रामीण को गोली लग गई। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने रिटार्यड फौजी व उसके पुत्र को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

रामपुर माझगांव गाव के मजरा कुशलपुर निवासी रामसेवक सेवानिवृत्त सैनिक हैं। रामसेवक का भाई सुभाष से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार शाम करीब चार बजे दरवाजा लगाने को लेकर रामसेवक का सुभाष और उसके बेटे विवेक में गाली गलौज होने लगी। आरोप है कि रामसेवक के पुत्र कुरेंद्र ने बंदूक से फायर कर दिया। गोली गांव के महेश चंद्र (60) के लग गई।
विज्ञापन

जानकारी पर परिजन महेश को टेेंपो से सीएचसी ले गए। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने अस्पताल जाकर जानकारी की। डॉ. विकास पटेल ने बताया कि वृद्ध को कान के पास गोली लगी है। गंभीर हालत के चलते उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, अस्पताल ले जाते समय वृद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेश की पुत्री शिवकुमारी ने बताया कि पिता भैंस चराने जा रहे थे। प्रभारी निरीक्षक रामसेवक व कुरेंद्र को हिरासत में ले लिया है। सीओ क्षेत्राधिकारी अमृतपुर अजेय कुमार शर्मा ने कहाकि जांच की जा रही है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed