फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Brother-in-law grabs jewelery worth Rs 15 lakh from retired CJM's wife

Farrukhabad News: सेवानिवृत्त सीजेएम की पत्नी से साले ने हड़पे 15 लाख के जेवर

Sat, 21 Oct 2023 12:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law grabs jewelery worth Rs 15 lakh from retired CJM's wife
फर्रुखाबाद। आर्थिक तंगी बताकर सेवानिवृत्त सीजेएम की पत्नी से साले ने 15 लाख के जेवर हड़प लिए। मांगने पर साले ने जेवर देने से इन्कार कर दिया। सीजेएम प्रवीण त्यागी ने शहर कोतवाल को मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

जनपद बरेली-बीसलपुर रोड मानसरोवर गार्डन कालोनी निवासी सेवानिवृत्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पीयूष वर्मा की पत्नी अनू वर्मा ने सीजेएम फर्रुखाबाद कोर्ट में जनपद सहारनपुर सदर कोतवाली जनकपुरी निवासी भाई रमनजीत सहगल के खिलाफ अर्जी दायर की।
विज्ञापन

इसमें बताया कि वर्ष 2016 में पति पीयूष की तैनाती जनपद बदायूं में थी। भाई रमनजीत ने अन्नू वर्मा को फोन पर बताया कि उसको व्यापार में नुकसान हो गया है। वह आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहा है। ऐसे में 15 लाख रुपये की आवश्यकता है। अन्नू ने पति को बिना बताए भाई की मदद के लिए हामी भर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्नू 19 अप्रैल 2016 को जनपद उरई से बरेली के लिए निकली। उन्होंने भाई रमनजीत से फर्रुखाबाद में मिलने के लिए कहा। अन्नू ने शहर कोतवाली के रेलवे रोड स्थित रॉयल अक्षय रेस्टोरेंट में भाई रमनजीत को सोने-चांदी के जेवरात दे दिए। रमनजीत ने दो प्रतिशत ब्याज और छह वर्ष में रुपये वापस करने का भरोसा दिया।

उसके बाद से अन्नू भाई से ब्याज की मांग करती रही। 16 अगस्त 2022 को अन्नू ने भाई से मोबाइल पर बात कर रुपये मांगे। भाई ने रुपये देने से इन्कार कर दिया। भाई ने पिता के नाम की दुकान में किरायेदारी के लिए उसके फर्जी हस्ताक्षर भी किए हैं। पूरे मामले की सुनवाई के बाद सीजेएम ने शहर कोतवाल को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed