फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Brother and sister riding a bike injured

Farrukhabad News: रोडवेज बस व टेंपो की टक्कर से चपेट में आए बाइक सवार भाई-बहन घायल

Tue, 03 Mar 2026 10:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
Brother and sister riding a bike injured
शमशाबाद। मंगलवार को शमशाबाद क्षेत्र के गांव दलेलगंज स्थित शीतगृह के पास सड़क हादसा हुआ। रोडवेज बस और टेंपो की आमने-सामने की टक्कर के बाद वाहनों की चपेट में आने से बाइक सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद डिपो की अनुबंधित रोडवेज बस फर्रुखाबाद से दिल्ली जा रही थी। इसे उलियापुर निवासी रजनीश कुमार चला रहे थे और परिचालक निर्बल सिंह थे। कायमगंज की ओर से आ रहे हरदोई निवासी सुरजीत के टेंपो से बस की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपो सड़क किनारे खंदक में जा गिरा। रोडवेज बस भी अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। हादसे के वक्त बस और टेंपो में कोई यात्री नहीं था और दोनों चालक बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

इसी दौरान रोशनाबाद निवासी सत्यवान (22) अपनी बहन आरती और छह माह के बच्चे के साथ बाइक से कायमगंज मंदिर जा रहे थे। उनकी बाइक भी हादसे की चपेट में आकर बस से टकरा गई। इससे सत्यवान और बहन आरती गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बच्चे को खरोंच तक नहीं आई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि सभी वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed