फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Brother and sister injured in collision with dumper, jammed

डंपर की टक्कर से भाई-बहन घायल, लगा जाम

Tue, 09 Mar 2021 06:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 06:43 PM IST
विज्ञापन
Brother and sister injured in collision with dumper, jammed
सेंट्रल जेल के पास हुई दुर्घटना के बाद ट्रक के नीचे फंसी बाइक। - फोटो : FARRUKHABAD
डंपर की टक्कर से भाई-बहन घायल, लगा जाम
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। बाइक सवार भाई बहन को डंपर ने टक्कर मार दी। बाइक डंपर में फंसने से दोनों 50 मीटर तक घिसटते चले गए। हादसे के बाद चालक डंपर खड़ाकर भाग गया। आसपास के लोगों ने घायलों को बाहर निकाला। सूचना देने के आधे घंटे बाद भी सेंट्रल जेल चौकी इंचार्ज नहीं पहुंचे। तभी पहुंचे भोजपुर विधायक ने फोन पर नाराजगी जताईष इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान वहां जाम लगा रहा।
जनपद मैनपुरी के गांव नगला निनलई निवासी जीतू (30) मंगलवार को थाना नवाबगंज के गांव रामनगर निवासी ममेरी बहन रीना देवी(28) को बाइक पर बैठाकर जिला जेल चौराहे से सेंट्रल जेल चौराहे की ओर जा रहा था। एमआर कोल्ड स्टोरेज के सामने पीछे से आए डंपर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। बाइक डंपर के नीचे फंस गई और भाई बहन सड़क पर घिसटते चले गए। चालक डंपर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने डंपर के नीचे फंसे गंभीररूप से घायल भाई बहन को निकाला। हेलमेट पहने होने के बाद भी जीतू के सिर पर गंभीर चोट आई। पुलिस सूचना देने के बाद भी नहीं पहुंची। तभी वहां से गुजर रहे भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने अपनी कार रुकवाई। पुलिस के नहीं आने की जानकारी पर विधायक ने फतेहगढ़ कोतवाल जय प्रकाश पाल को फोन कर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी सेंट्रल जेल चौकी इंचार्ज जितेंद्र चौधरी पहुंच गए। इस पर विधायक ने कहा कि पुलिस ने संवेदनहीनता की हद कर दी है। 500 मीटर की दूरी एक घंटे में तय कर पाए। पुलिस ने घायलों को लोहिया अस्पताल भेजा। वहां से दोनों को सैफई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया। दुर्घटना की वजह से वहां जाम लग गया। पुलिस ने डंपर को वहां से हटवाया। इसके बाद जाम खुल सका। कोतवाल जय प्रकाश पाल ने बताया कि जिला जेल क्रासिंग बंद होने से मौके पर पहुंचने में देरी हो गई। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed