फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Brook met again in 2223 at the kiosks

नाले में फिर मिले 2223 खोखे

Thu, 03 Dec 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Thu, 03 Dec 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
Brook met again in 2223 at the kiosks

कमालगंज। गांव शृंगीरामपुर के निकट खंता नाला में भरे पानी से प्रतिबंधित बोर के कारतूसों के खोखे मिलने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को नाले से 2223 कारतूसों के खोखे बरामद किए गए। ये खोखे वर्ष 1960 से 1998 तक के हैं। इस तरह अभी तक बरामद हुए खोखों की संख्या 4680 तक पहुंच गई है। प्रतिबंधित कारतूसों के लगातार खोखे मिलने से फर्रुखाबाद सुर्खियों में छाया हुआ है। इसकी जांच के लिए कानपुर की एसटीएफ ने कमालगंज क्षेत्र में डेरा डाल लिया है। टीम ने देर शाम खंता नाले का मौका मुआयना किया।

विज्ञापन


30 नवंबर को खंता नाले में ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने 2413 प्रतिबंधित कारतूसों के खोखे बरामद किए थे। 2 दिसंबर को पुलिस को नाले में 44 खोखे फिर मिले। गुरुवार को पुलिस, दमकल टीम के साथ फायर ब्रिगेड की गाड़ी लेकर खंता नाले के पास पहुंची। नाले के कुछ हिस्से का पानी खंता नाले से निकाला गया। पुलिस को 96 खोखे बरामद हुए। पुलिस खोखे लेकर चली आई।
विज्ञापन


पुलिस के जाने के बाद गांव के लोग पानी में घुस गए। एक स्थान पर ग्रामीणों को दोबारा से खोखे मिले। इसकी जानकारी पुलिस को फिर दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के बताए स्थान पर खोजबीन शुरू कराई। पुलिस के हाथ करीब 2127 प्रतिबंधित कारतूसों के खोखे बरामद हुए। यह खोखे वर्ष 1960 से लेकर 1998 तक के हैं। इनमें कई कारतूसों पर निर्माण की तारीख पड़ी हुई है और कई की तारीख मिट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जांच के लिए गुरुवार को कानपुर की एसटीएफ ने कमालगंज क्षेत्र में डेरा डाल दिया है। इंस्पेक्टर सुशील कुमार ने टीम के तीन सदस्यों के साथ खंता नाले पर पहुंच कर खोखा मिलने के स्थान का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed