फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   broker took the patient from emergency to private hospital

Farrukhabad News: इमरजेंसी से मरीज को निजी अस्पताल ले गया दलाल

Fri, 19 May 2023 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Fri, 19 May 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
broker took the patient from emergency to private hospital
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती दुर्घटना में घायल को एक दलाल निजी अस्पताल ले गया। वहां पांच हजार जमा कराने के बाद 17 हजार का बिल बना दिया। गरीब मां दलाल युवक को ढूंढने इमरजेंसी पहुंची। वह वहां से बहाने बनाकर फरार हो गया। निजी अस्पताल में उसका इलाज भी बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

कादरीगेट थाने के मोहल्ला नरैनापुर निवासी मुकेश दुबे (50) ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। सोमवार दोपहर में पुलिस लाइन के पास उसका ई-रिक्शा पलट गया। इसमें मुकेश के गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज शुरू हुआ। मां मुन्नी देवी घर चली गईं। मौका पाकर एक दलाल ने मुकेश को निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे लोहिया अस्पताल पहुंची मां मुन्नी देवी ने बताया कि वह काफी गरीब हैं।
विज्ञापन

इमरजेंसी में एक युवक ने यहां सही इलाज न होने की बात कही और उनकी अनुपस्थिति में लोहिया के सामने एक निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया। वह जब इमरजेंसी पहुंची, तो बताया कि निजी अस्पताल गए हैं। वहां पांच हजार रुपये भर्ती के वक्त जमा कराए। अब 17 हजार रुपये और मांगे जा रहे हैं। उनके पास कुछ भी नहीं है। वह लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में बेटे को निजी अस्पताल में भर्ती कराने वाले दलाल को ढूंढने पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभी वह इमरजेंसी में मिला था। उसने कुछ देर में अस्पताल पहुंचने की बात कही। मगर वह नहीं पहुंचा। अब निजी अस्पताल में बेटे का इलाज भी बंद कर दिया गया है। कर्मचारी कह रहे कि पैसे जमा करने पर ही दवाई दी जाएगी।
सीएमएस डॉ. राजकुमार गुप्त ने बताया कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है। इमरजेंसी में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। यदि शिकायत मिली, तो वह इसकी जांच कराएंगे।

----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed