{"_id":"5b2a97414f1c1bac6e8b8f2d","slug":"broken-pole-and-wires-from-the-storm-clouds-disilluminato-150-villages","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी-बारिश से पोल और तार टूटे, 150 गांवों की बत्ती गुल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी-बारिश से पोल और तार टूटे, 150 गांवों की बत्ती गुल
अमरउजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Wed, 20 Jun 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
आंधी से टूटा पड़ा पेड़।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंधी और बरसात से बुधवार को नगर पंचायत क्षेत्र में जगह-जगह बिजली के पोल और तार टूट गए। इससे कई लोग बाल-बाल बचे। तार व पोल टूटने से करीब 150 गांवों की बत्ती गुल हो गई। जेई का कहना है कि गुरुवार शाम तक आपूर्ति शुरू हो सकेगी। कई जगह पेड़ टूटने से हादसा होते होते बच गया।
बुधवार दोपहर करीब तीन बजे आंधी और बारिश से कसबे के मुख्य चौराहे पर खड़ा एचटी लाइन का पोल गिर पड़ा। हमीरपुर काजी गांव में 11 हजार लाइन का पोल, सिद्धमणी के पास एलटी लाइन का पोल टूट गया। वहीं, हथवाया गांव के पास खेतों से गुजरी 33 हजार की लाइन के तार पेड़ पर टूटकर गिर गए। पोल व तार टूटने से निजामुद्दीनपुर रोड पर स्थित कंपिल उपकेंद्र ठप हो गया। इसके चलते इस उपकेंद्र से चलने वाले धर्मपुर और कंपिल फीडर से जुड़े करीब 150 गांवों की बत्ती गुल हो गई।
वहीं, कसबा के चौधरियान मोहल्ला में धीरज शाक्य के चबूतरे पर खड़ा करीब तीस साल पुराना नीम का पेड़ उखड़कर गंगारोड पर जाकर गिरा। इससे तार और पोल टूट गए। कसबा के शुक्लान मोहल्ला निवासी दिनेश और बिहारी शाक्य का टिन शेड उड़ गया। मोहल्ला बारह पत्थर निवासी बबलू मिश्र की दीवार गिर गई। इसके बाद शुरू हुई तेज बरसात से जगह-जगह जलभराव हो गया। जेई सुरेंद्र चौहान ने बताया कि पेट्रोलिंग करवाई गई है। जगह-जगह पोल और तार टूटे हैं। गुरुवार शाम तक आपूर्ति शुरू हो सकेगी।