फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Broken pipeline in excavation, drinking water crisis in thousands of homes

12 मोहल्लों के चार हजार घरों में पेयजल संकट

Tue, 15 Dec 2020 06:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 06:20 PM IST
विज्ञापन
Broken pipeline in excavation, drinking water crisis in thousands of homes
भोलेपुर पाइप लाइन डालने को खोदा गया गड्ढा। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। भोलेपुर रेलवे क्रासिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज की सर्विस रोड बनाने के लिए हुई खुदाई में पेयजल की पाइप लाइन टूट गई। इससे 12 मोहल्लों के चार हजार घरों में पेयजल संकट पैदा हो गया। नगर पालिका के कर्मचारियों ने पुरानी पाइप लाइन को बंद करके डलवाई गई नई लाइन से पेयजल कनेक्शन देने का काम शउरू किया हैं।
विज्ञापन

ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम के पास स्थित नगर पालिका की पानी की टंकी से फतेहगढ़ नगर के मोहल्ला भूसामंडी, ग्वालटोली, हाथीखाना, रंगसाजान, संगत मोहल्ला, गोला कोहना, पुलमंडी, दालमंडी, करसरट्टा, दुर्गा कालोनी भोलेपुर समेत 12 मोहल्लों में करीब चार हजार घरों में पाइप लाइन से पेयजल की आपूर्ति होती है।
विज्ञापन

भोलेपुर रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण हो रहा है। सेतु निगम से जल निगम को पेयजल को पड़ी पाइप लाइन शिफ्ट कराने को धन दिया था। जिसके तहत नई पाइप लाइन डालने के बाद उससे मोहल्लों के कनेक्शन नहीं जोड़े गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोलेपुर में सर्विस रोड निर्माण को जेसीबी से खुुदाई होने से पेयजल आपूर्ति करने वाली पुरानी पाइप लाइन टूट गई। इससे मंगलवार को 12 मोहल्लों के चार हजार घरों में पानी सप्लाई नहीं होने से पेयजल संकट पैदा हो गया। लोगों को पानी के लिए हैंडपंप या पड़ोसियों के घरों में लगे सबमर्सिबल का सहारा लेना पड़ा।

जलनिगम व नगर पालिका के कर्मचारियों ने दोपहर बाद पुरानी टूटी लाइन को बंद कर नई डलवाई गई पाइप लाइन से पेयजल को कनेक्शन जोड़ने का काम शुरू किया।
पाइप लाइन टूटने से मंगलवार सुबह पानी की सप्लाई बंद रही। टूटी पाइप लाइन को बंद कराके नई पाइप लाइन से जुड़वाने का काम कराया जा रहा है। काम लगभग पूरा हो गया है। बुधवार से पानी की सप्लाई दी जाएगी। - बृजभूषण, जोन प्रभारी जलकल नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed