{"_id":"68ebfa871999ce6b940fea05","slug":"broken-drain-in-chc-poses-risk-of-accident-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-131254-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: सीएचसी में नाली के टूटे जाल से हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: सीएचसी में नाली के टूटे जाल से हादसे का खतरा
Mon, 13 Oct 2025 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 13 Oct 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
फोटो-03, सीएचसी में टूटे जाल से साइकिल निकालता तीमारदार। संवाद
कायमगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर के अंदर सड़क किनारे नालियों पर लगे लोहे के जाल टूट चुके हैं, इससे कभी भी हादसा हो सकता है। टूटे जालों में आए दिन वाहन फंस जाते हैं, वहीं राहगीर व मरीज भी गिरकर चोटिल हो जाते हैं।
सीएचसी परिसर दो भागों में बंटा है। एक ओर महिला अस्पताल का गेट है, तो दूसरी ओर इमरजेंसी विभाग का, दोनों के बीच से मोहल्ला कुकीखेल को जाने वाली सड़क गुजरती है, इस पर आमजन व मरीजों का भी लगातार आवागमन रहता है।
यही वजह है कि यह रास्ता हर समय व्यस्त रहता है। सड़क किनारे बनी नालियों को लोहे के जाल से ढका गया था, जो अब पूरी तरह से जर्जर होकर टूट चुके हैं। सड़क भी उखड़ी हुई है, इससे एंबुलेंस और मरीजों को लाने वाले वाहनों के पहिए फंस जाते हैं।
विज्ञापन
अंधेरे में कई बार मरीज और तीमारदार गिरकर घायल हो चुके हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शोभित कुमार ने बताया कि सड़क और नाली की देखरेख नगर पालिका के क्षेत्र में आती है। पालिका को स्थिति से अवगत करा दिया गया है।
नगर पालिका ईओ लव कुमार मिश्रा ने बताया कि टूटे जालों का सर्वे कराया गया है। सड़क निर्माण और नाले पर नए जाल डालने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।