फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bride refuses to marry after seeing drunken groom

Farrukhabad News: नशे में धुत दूल्हे को देखकर दुल्हन किया शादी से इन्कार

Fri, 19 May 2023 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Fri, 19 May 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Bride refuses to marry after seeing drunken groom
कंपिल। नशे में धुत दूल्हे को देखकर दुल्हन ने शादी करने से इन्कार कर दिया। रात भर चली पंचायत के बाद भी बात नहीं बनी। सुबह बिना दुल्हन के बारात वापस चली गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव जिजौटा निवासी ग्रामीण ने पुत्री की शादी मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव हैदरपुर निवासी युवक के साथ तय की थी। मंगलवार की रात को बरात जिजौटा गांव में पहुंची। दरवाजे पर सत्कार के बाद जयमाल का कार्यक्रम शुरू हुआ। दूल्हा व दुल्हन स्टेज पर पहुंचे। वहां दूल्हे को नशे में धुत देखकर दुल्हन ने शादी करने से इन्कार कर दिया। दुल्हन स्टेज से घर की ओर चली गई। ऐसे में वहां पर हंगामा होने लगा।
विज्ञापन

वर व वधू पक्ष के लोग एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने लगे। मौके पर गाली-गलौज व मारपीट की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कर दिया। पंचायत का दौर चला लेकिन सुबह तक दुल्हन शादी करने को राजी नहीं हुई। ऐसे में दूल्हा बिना दुल्हन के बारात लेकर वापस चला गया। दुल्हन के निर्णय की क्षेत्र में सराहना होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed