फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Brick-stones run in two sides in old envy, ten injured

भड़ौसा न्यामतनगर में पुरानी रंजिश में दो पक्षों में चले ईट-पत्थर, दस घायल

Tue, 08 Sep 2020 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Brick-stones run in two sides in old envy, ten injured
जहानगंज के गांव न्यामत नगर भडौसा में पथराव के बाद छत पर पड़े पत्थर और आरोपियों को खोजते थानाध्यक् - फोटो : FARRUKHABAD
पुरानी रंजिश में दो पक्षों में चले ईट-पत्थर, दस घायल
विज्ञापन

जहानगंज। गांव भड़ौसा न्यामत नगर में पुुरानी रंजिश में दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ। एक घंटे तक दोनों पक्ष छतों से एक दूसरे पर पथराव करते रहे। इसमें दोनों ओर से दस लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे एसओ को स्थित काबू करने के लिए एक घंटे मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने दोनों पक्षों के 11 लोगों को हिरासत में ले लिया। गांव में तनाव को देखते हुुए पुलिस तैनात कर दी गई है।
थाना क्षेत्र के गांव भड़ौसा न्यामतनगर निवासी सहमउद्दीन मास्टर व रिफाकत में जमीन के बंटवारे को लेकर पुरानी रंजिश है। मंगलवार को सहमउद्दीन मास्टर व रिफाकत के आमने-सामने आने पर गालीगलौज हुआ और दोनों पक्षों के लोग छतों से पथराव करने लगे। इससे गांव में भगदड़ मच गई। पत्थर फेंकने में महिलाएं व बच्चे भी शामिल थे। लगभग एक घंटे तक हुए पथराव में दस लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही एसओ दिनेश गौतम पुलिस बल लेकर गांव पहुंचे। गांव में पत्थरबाजी होते देख एसओ ने माइक लेकर मोर्चा संभाला और पत्थर फेंकने वाले एक एक ग्रामीण के घर में घुसकर धरपकड़ अभियान चलाया। पुलिस ने 11 लोगों को हिरासत में ले लिया और सभी घायलों को सीएचसी भेज दिया। इस कार्रवाई में पुलिस को एक घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। गांव में तनाव के चलते फोर्स तैनात कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये दस लोग हुए थे घायल
खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों से रेहाना बेगम पत्नी अतीक हुसैन, शहजुद्दीन, रियाज, साजिद, जेनब बानो पुत्री तबारक, इरशाद आलम, अशफाक, शहामुद्दीन, म़ुस्ताक, अतीक घायल हो गए। इनमें कई लोगों के सिर पर गंभीर चोटें थी।
मुंबई से भाड़े पर बुलाए गए थे तीस लोग
रिफाकत के भाई लईक ने मुंबई से तीस लोगों को भाड़े पर झगड़ा करने के लिए बुलाया था। यह लोग कई दिनों से लईक के घर पर रुके थे। दूसरे पक्ष ने इस बारे में सीओ मोहम्मदाबाद सोहराब आलम को सूचना दी थी लेकिन इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। इसके कारण मंगलवार को दोनों पक्षों में पथराव हुआ। एसओ दिनेश गौतम सक्रिय न होते तो गांव में बड़ी वारदात हो जाती।
पूर्व प्रधान व प्रधान पद प्रत्याशी नहीं होने दे रहे समझौता
सहमुद्दीन मास्टर व रिफाकत में पहले भी कई बार मारपीट हो चुकी है। पुलिस हर बार शांतिभंग की कार्रवाई कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल देती थी। गांव के लोगों ने आसपास के संभ्रात नागरिकों को बुलाकर समझौता कराने का प्रयास किया लेकिन गांव के ही पूर्व प्रधान व प्रधान पद के चुनाव की तैयारी कर रहा ग्रामीण अपने-अपने पक्ष को उकसाकर समझौता नहीं होने दे रहे हैं। इसके कारण गांव में तनाव है और किसी भी दिन बड़ी घटना हो सकती है।

पुलिस घटना की जानकारी पर तत्काल मौके पर पहुंची। गांव में छतों से पथराव हो रहा था। ऐसे में दोनों पक्षों को काबू करने में काफी समय लग गया। पुलिस ने 11 लोगों को हिरासत में ले लिया है। तहरीर मिलने पर दोनों पक्षों की ओर से जवाबी मुकदमा दर्ज किया जाएगा।---दिनेश गौतम, एसओ
इसके साथ कल वाली फायरिंग की घटना का फालोअप लगेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed