फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Break the Chhath fast by offering Arghya to the rising sun

उगते सूर्य को अर्घ्य देकर तोड़ा छठ व्रत

Thu, 11 Nov 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Break the Chhath fast by offering Arghya to the rising sun
पांचाल घाट स्थित गंगा तट पर छठ पूजा के दौरान चलाई गई आतिशबाजी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। छठ पूजा महापर्व का गुरुवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ समापन हो गया। महिलाओं ने भगवान भास्कर की पूजा कर बच्चों की दीर्घायु और परिवार की सुख शांति की कामना की। गंगा में दीपदान कर बच्चों ने घाट पर आतिशबाजी भी की।
विज्ञापन

पांचाल घाट गंगा तट पर सुबह चार बजे से ही व्रती महिलाएं परिवार के सदस्यों के साथ पहुंचे लगीं थीं। बांस की टोकरी में अदरक, हल्दी, मूली, केला, नाशपाती, शकरगंद, धूपबत्ती लाया गया था। सुबह 6:28 बजे सूर्योदय होते ही जयकारे गूंजने लगे। व्रती महिलाओं ने सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया। छठी मइया के गीत गाए और आरती के बाद पति के हाथों से जल ग्रहण किया।
विज्ञापन

गंगा तट पर आयोजक मंडल के अलावा संजीव मिश्रा, प्रकृति देव पांडेय, मनोज मिश्रा, भप्पू सोनी, राजीव चतुर्वेदी, राजकुमार वर्मा, देवेंद्र मिश्रा, मिथलेश पांडेय, विधायक की पत्नी अनीता द्विवेदी, धर्मेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे। एसडीएम सदर संजय कुमार सिंह ने घाट पर सजावट करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेल्फी लेते रहे नवदंपति
गंगा तट पर छठ पूजा के दौरान कई नवदंपति व बच्चे उगते सूर्य और पूजन के कराते सेल्फी लेते रहे। कई लोगों ने गंगा में खड़े ग्रुप में फोटो खिंचवाए।
तट पर दिखा हिंदू-मुस्लिम का संगम
छठ पूजा में केदार साह, अरुण पांडेय, मुकेश दास के साथ डॉ. शमीम अहमद, आलिया रिफत, नौशाद आलम और अब्दुल्लाह खान भी शामिल हुए।

पांचाल घाट स्थित गंगा तट पर छठ पूजा करते श्रद्धालु। संवाद

पांचाल घाट स्थित गंगा तट पर छठ पूजा करते श्रद्धालु। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

पांचाल घाट स्थित गंगा तट पर छठ पूजा करतीं महिला श्रद्धालु। संवाद

पांचाल घाट स्थित गंगा तट पर छठ पूजा करतीं महिला श्रद्धालु। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

पांचाल घाट स्थित गंगा में दीपदान करतीं युवतियां। संवाद

पांचाल घाट स्थित गंगा में दीपदान करतीं युवतियां। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

पांचाल घाट स्थित गंगा तट पर छठ पूजा के दौरान जल चढ़ाता श्रद्धालु। संवाद

पांचाल घाट स्थित गंगा तट पर छठ पूजा के दौरान जल चढ़ाता श्रद्धालु। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed