{"_id":"01c25addb6c75390f0b55126442d9fc8","slug":"break-in-and-steal-electronics-store-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंध लगाकर इलेक्ट्रानिक्स की दुकान में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंध लगाकर इलेक्ट्रानिक्स की दुकान में चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Sun, 29 Nov 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमालगंज। आरपी डिग्री कालेज के सामने इलेक्ट्रानिक्स की दुकान में सेंध लगाकर चोर पंखा, मोबाइल, इन्वर्टर समेत महंगे उपकरण चुराकर चंपत हो गए। सुबह चोरी की जानकारी होने पर सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस चोरी की घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन
गांव राजेपुर सरायमेदा निवासी मलिक की आरपी डिग्री कालेज के सामने नेशनल बैटरी सर्विस के नाम से दुकान है। यहीं इनकी इलेक्ट्रानिक्स की दुकान है। शनिवार की शाम यह दुकान बंद कर घर चले गए। रविवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो सामान बिखरा पड़ा था। छत के पास दीवार कटी थी।
विज्ञापन
दुकान से इलेक्टानिक्स के महंगे उपकरण गायब थे। इन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। कस्बा इंचार्ज वाईपी सिंह ने जांच-पड़ताल की। मलिक ने बताया कि चोर नौ बैटरी, चार स्टेबलाइजर, सात पंखा, पांच मोबाइल, आठ इन्वर्टर, एक कंप्यूटर और घरेलू सिलेंडर उठा ले गए। करीब डेढ़ लाख रुपये की चोरी हुई है। कस्बा इंचार्ज वाईपी सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर जाकर जांच पड़ताल की है। घटना संदिग्ध लग रही है।
विज्ञापन