फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Boy riding a bicycle dies after colliding with a tractor-trolley

Farrukhabad News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से साइकिल सवार बालक की मौत

Thu, 23 Apr 2026 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Boy riding a bicycle dies after colliding with a tractor-trolley
शमसाबाद। क्षेत्र के गांव नैगवां के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बालक की मौत हो गई। उसके साथ पैदल चल रही उसकी बड़ी बहन बाल-बाल बच गई। चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग गया। दुर्घटना की वजह से कुछ देर के लिए मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव ललौर निवासी सुरेश चंद्र का पुत्र गोपी किशन (12) बुधवार दोपहर साइकिल से नैगमां गांव से समोसा लेकर भट्ठे पर वापस जा रहा था। उसकी बड़ी बहन राधा पैदल थी। नैगमा के पास ही फर्रुखाबाद की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में गोपी किशन गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल किशोर को स्थानीय सीएचसी ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। करीब 15 वर्षों से भैया लाल के भट्ठे पर सुरेश चंद्र मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। गोपी किशन भी पिता के साथ मजदूरी में हाथ बंटाता था। वह भाई विवेक, मोहन में सबसे बड़ा था। दो बहनें रानी और राधा हैं। थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है, जबकि चालक मौके से भाग गया। उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed