फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Body of missing youth found in a maize field.

Farrukhabad News: लापता युवक का शव मक्का के खेत में मिला

Sun, 21 Jun 2026 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Body of missing youth found in a maize field.
कमालगंज। दो दिन से लापता युवक का शव शनिवार को मक्के के खेत में पड़ा मिला। बदबू आने पर पुलिस ने जांच की। पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया। नाक पर चोट का निशान मिला है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव भूलनपुर चिरपुरा निवासी नवीन चंद्र राजपूत का पुत्र प्रवेश कुमार (28) बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे खेत पर जाने की बात कहकर निकला था लेकिन वह शाम तक घर नहीं पहुंचा। परिजन ने खोजबीन की तो ग्रामीणों ने बताया कि 1:30 बजे प्रवेश को खेत में देखा गया था। परिजन ने आस-पास रिश्तेदारी में भी तलाश की। शनिवार सुबह गांव के सुजीत कुमार को मक्का के खेत में बदबू आती मिली।
विज्ञापन

उसने अंदर जाकर देखा तो प्रवेश का शव पड़ा था। सुजीत ने प्रवेश के भाई संतोष को घटना के बारे में बताया। वह परिजन के साथ मौके पर पहुंचा और शव देख बिलखने लगा। प्रभारी निरीक्षक रामसहाय सिंह, भोजपुर चौकी प्रभारी अखिलेश कुमार टीम के साथ पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। प्रवेश की पत्नी सविता, मां जावित्री बिलखने लगीं। प्रवेश के तीन भाई संतोष, संदीप व सनोज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल से कुछ दूरी पर उसकी बाइक मिली, जबकि मोबाइल उसकी जेब में रखा था। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि नशीली ताड़ी पीने के बाद युवक खेत में गिर गया और उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक रामसहाय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed