फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   body of farmer found

वृद्ध किसान का शव पेड़ पर फंदे से लटका

Thu, 24 Jun 2021 09:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 09:33 PM IST
विज्ञापन
body of farmer found
शमसाबाद। लापता वृद्ध किसान का शव गुरुवार सुबह गांव के बाहर सरकारी नलकूप के पास पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार किया। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव चिलसरा के मजरा गढ़िया निवासी अतर सिंह(60) खेती करते थे। उनकी शादी नहीं हुई थी। अपने बड़े भाई सोबरन सिंह के साथ रहते थे। बुधवार शाम को अतर सिंह घर से निकले लेकिन वापस नहीं लौटे। जिस पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने अतर सिंह का शव खेत में नलकूप के पास पेड़ से लटका देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। परिजनों ने बताया कि पिछले कुछ समय से अतर सिंह का मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उनका आगरा से इलाज भी चल रहा था। अतर सिंह के सोबर सिंह, सौदान सिंह व लटूरी सिंह भाई हैं। थानाध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने बताया कि वृद्ध ने आत्महत्या की है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed