{"_id":"5e3c5c018ebc3ee5a243af8e","slug":"board-exam-farrukhabad-news-knp542967087","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 संवेदनशील व चार अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 संवेदनशील व चार अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षाओं को नकल विहीन बनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। 61 परीक्षा केंद्रों में चिह्नित 14 संवेदनशील व चार अतिसंवेदनशील केंद्रों पर निगरानी को स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। चार अधिकारियों को रिजर्व में स्टेटिक मजिस्ट्रेट पद पर तैनात किया गया है। इनको आश्यकता अनुसार केंद्र पर भेजा जाएगा।
18 फरवरी से यूपी बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। जिले में 61 कालेजों को केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों में 14 संवेदनशील, चार अतिसंवेदनशील चिह्नित हुए हैं। इनमें बढ़पुर ब्लाक क्षेत्र का एक, राजेपुर ब्लाक क्षेत्र के तीन, कायमगंज ब्लाक क्षेत्र का एक केंद्र संवेदनशील हैं। नवाबगंज ब्लाक क्षेत्र के दो केंद्र संवेदनशील और एक अतिसंवेदनशील, कमालगंज ब्लाक क्षेत्र के दो केंद्र संवेदनशील व एक अतिसंवेदनशील और मोहम्मदाबाद ब्लाक क्षेत्र के चार केंद्र संवेदनशील व दो अतिसंवेदनशील चिह्नित हैं।
इन सभी केंद्रों पर परीक्षा के दौरान निगरानी करने के लिए एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती जिलाधिकारी के आदेश पर कर दी गई है। इसके अलावा चार अधिकारियों की ड्यूटी रिजर्व में स्टेटिक मजिस्ट्रेट पद पर लगाई गई है।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। 18 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड परीक्षाओं को संपन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगनी शुरू हो गई है। तीस परीक्षार्थी पर दो और 60 परीक्षार्थी पर तीन के मानक के अनुसार शिक्षकों की कक्ष निरीक्षक के पद पर ड्यूटी लगाने का काम शुरू हुआ है। केंद्र व्यवस्थापक की मांग के अनुसार उनके विद्यालय में कक्ष निरीक्षक तैनात किए जा रहे हैं।