फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Block chief's engineer son died in an accident

Farrukhabad News: ब्लॉक प्रमुख के इंजीनियर बेटे की हादसे में मौत

Thu, 16 Mar 2023 01:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Mar 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Block chief's engineer son died in an accident
कायमगंज। ब्लॉक प्रमुख अनुराधा दुबे के इंजीनियर बेटे की इंदौर में सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना मिलते ही घर में मातम पसर गया। उनके कायमगंज स्थित आवास पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजन इंदौर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला नोनियमगंज निवासी ब्लॉक प्रमुख अनुराधा दुबे पत्नी अरुण दुबे के 32 वर्षीय पुत्र हिमालय दुबे मध्य प्रदेश के इंदौर में फ्लिपकार्ट कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। मंगलवार रात करीब 11 बजे घर जाते समय वे किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही घर में मातम पसर गया। हिमालय अपनी पत्नी तान्या के साथ इंदौर में रहते थे। पिछले वर्ष ही शादी हुई थी।
विज्ञापन

अचानक हुई मौत की सूचना जब नगर में फैली तो ब्लॉक प्रमुख के आवास पर भीड़ जमा हो गई। परिवार के कुछ सदस्य इंदौर के लिए रात को रवाना हो गए। हिमालय दिवाली पर घर आए थे। कंपनी के काम में व्यस्तता के चलते होली के पर्व पर वे घर नहीं आए सके थे। जवान बेटे की मौत से माता-पिता व अन्य परिवार काफी दुखी है। देर रात तक शव आने की उम्मीद है। ब्लॉक प्रमुख के दो पुत्रों में सागर दुबे से हिमालय बड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed